हेल्थ डेस्क. किस (Kiss) प्यार दर्शाने का मानवीय तरीका है। दो लोगों के बीच किस कभी स्नेह का प्रतीक होता है तो कभी रोमांस का। अगर हेल्थ के नजरिए से देखें तो किस करने के कई फायदे बताए गए हैं। जिसमें एक इम्युनिटी बूस्ट करना भी शामिल है।
किस करना न केवल आपको अच्छा महसूस कराता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहतरीन होता है। तनाव से यह मुक्ति देता है। इसके साथ एक डॉक्टर ने दावा किया है कि किस करने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। द सन में छपी एक रिपोर्ट में आयरलैंड के क्लिनिक पेस्टल डेंटल के डॉ. ऐलन ने इसे लेकर अहम बातें बताईं।
28
मसूड़े और दांत होते हैं हेल्दी
डॉ ऐलन ने कहा कि अगर आप पार्टनर को पैशनेट होकर किस करते हैं, इससे आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट होती है। आप अपने पार्टनर को कई मिनटों तक किस करते हैं तो यह गुड बैक्टीरिया बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि लार में कुछ ऑर्गेनिज्म होते हैं जो ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को मार देते हैं। इससे दांत और मसूड़ों दोनों हेल्दी होते हैं।
38
इम्युनिटी करता है बूस्ट
वहीं, एक दूसरे डेंटिस्ट ने दावा किया कि रोजाना पार्टनर को 4 मिनट लगातारा किस करने से इम्युनिटी मजबूत होता है। 80 फीसदी सालिवेरी बैक्टीरिया सभी का एक जैसा होता है। जबकि 20 फीसदी यूनिक होता है। जो किस के जरिए ट्रांसफर होता है। किसिंग से शरीर में एंटीबॉडी क्रिएट होती है। जो खतरनाक इंफेक्शन से लड़ने में मददगार होता है।
48
दर्द में मिलती है राहत
इसके अलावा किस करने से कई सारे और फायदे मिलते हैं। किस से सिरदर्द और पीरियड्स के ऐंठन में राहत मिल सकती है। तनाव दूर होता है। साथी से प्यार बढ़ता है।
58
किस हैप्पी हार्मोन को करता है रिलीज
किस करने से आपका दिमाग सेरोटोनिन, डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन जैसे फील-गुड केमिकल्स रिलीज करता है। इससे ना सिर्फ आपको खुशी मिलती है, बल्कि पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती भी आती है।
68
चेहरे की मांसपेशियों को टोन करता
एक जोरदार चुंबन आपको चेहरे की कई मांसपेशियों को टोन करता है। गर्दन और जबड़े की रेखा को आकार देने में मदद करता है।
78
अपने आत्म-सम्मान को बढ़ाएं
एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों ने काम पर जाने से पहले पार्टनर से इमोशन किस पाया , उन्होंने अधिक पैसा कमाया। इससे पता चलता है कि किस लोगों को खुश करता है, आत्म-सम्मान को बढ़ाता है और अंततः, काम पर अधिक प्रोडक्टिव होता है।
88
कैलोरी बर्न करता है
यह आपके वर्कआउट सेशन को रिप्लेस नहीं करेगा... लेकिन एक जोरदार किस से 8-16 कैलोरी बर्न हो सकती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.