
Health Trends: टेक्सास के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर लॉटन समय-समय पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट हेल्थ संबंधी जानकारी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी बातें बताई जो लोगों को जानना बेहत जरूरी है। डॉक्टर लॉटन स्वास्थ्य की देखभाल के लिए इस्तेमाल की जाने वाले हेल्थ ट्रेंड्स को नंबर दिए हैं। आप भी जानिए आखिर आजकल ट्रेंड में क्या खास है।
विटामिन Vitamin K2 D3 सप्लीमेंट की मदद से कैल्शियम शरीर में अवशोषित होता है। वहीं विटामिन K2 MK7 की मदद से बोंस में सीधे कैल्शियम पहुंचता है। डॉक्टर लॉटन कैल्शियम सप्लीमेंट को बेहद जरूरी मानते हैं और उन्होंने इसे 10 अंक दिए।
Type 2 Diabetes के साथ ही हार्ट अटैक का खतरा दूर करने के लिए ओजंपिक का इस्तेमाल किया जाता है। ओजंपिक आजकल के हेल्थ ट्रेंड में छाई हुई है। इसे भी डॉक्टर पूरे नंबर देते हैं।
Berberine का इस्तेमाल टाइप 2 डायबिटीज और कार्डियोवस्कुलर डिसऑर्डर में किया जाता है। दवा का इस्तेमाल मेटाबॉलिक हार्ट कंडीशन के साथ मोटापे और गट हेल्थ की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। रिसर्च में बताया गया है कि दवा के इस्तेमाल से शरीर की सूजन कम करने में भी मदद मिलती है। प्लास्टिक सर्जन इसे 10 मार्क्स देते हैं।
एंटी प्यूरोटिक , एंटीइफ्लामेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा पाइन टार सोप स्किन कंडीशन के लिए बेस्ट माना जाता है। इसे भी 10 नंबर दिए गए।
बायनोरल बीट्स मेडिटेशन की मदद से न सिर्फ एंजाइटी कम होती है बल्कि शरीर को बहुत रिलेक्स मिलता है। कम फ्रीक्वेंसी के कारण रिलेक्सेशन मिलता है और एंजाइटी भी कम होती है।डॉक्टर लॉटन का मानना है कि मेडिटेशन भी आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में काफी मदद कर रहा है। अगर आप कोई भी हेल्थ ट्रेंड रोजमर्रा की लाइफ में शामिल करने जा रहे हैं तो डॉक्टर से जानकारी जरूर लें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.