
Ragi Flour Benefits: चपाती या रोटी, हम दिन में कई बार खाते हैं. लंच से लेकर डिनर तक, यह हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. लेकिन क्या हर रोटी एक जैसी होती है? बिल्कुल नहीं. आप किस आटे की रोटी खा रहे हैं, इससे बहुत फर्क पड़ता है.
इसी बारे में डॉक्टर सलीम जैदी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि आप जो आटा खाते हैं, वही तय करता है कि आप फिट रहेंगे या बीमार पड़ेंगे. आमतौर पर लोग गेहूं के आटे की रोटी खाते हैं, जबकि कुछ लोग कभी-कभी ज्वार या बाजरे जैसे अनाज को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन हमारी सेहत के लिए सबसे अच्छा और पौष्टिक आटा कौन सा है? आइए जानते हैं डॉक्टर की तरफ से दी गई 5 मशहूर आटों की रैंकिंग.
डॉ. सलीम ने मैदे को सेहत के लिए सबसे खराब बताते हुए 5वें नंबर पर रखा है. मैदे में किसी भी तरह के पोषक तत्व या फाइबर नहीं होते. यह सीधे आपके ब्लड शुगर लेवल को तुरंत बढ़ा देता है और चर्बी बढ़ाता है. इसलिए मैदे से बनी चीजों से जितना हो सके, दूर रहना ही बेहतर है.
डॉक्टर ने चौथे नंबर पर सामान्य गेहूं के आटे को रखा है. गेहूं का आटा मैदे से काफी बेहतर है, लेकिन पैकेट में मिलने वाले रिफाइंड आटे से चोकर (bran) निकाल दिया जाता है. इसका मतलब है कि इसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम हो जाती है और कैलोरी काफी बढ़ जाती है. खासकर, डायबिटीज (शुगर) और मोटापे की समस्या वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प नहीं है.
डॉक्टर बताते हैं कि बाजरा और ज्वार का आटा फाइबर से भरपूर और ग्लूटेन-फ्री (gluten free) होता है. साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है. सर्दियों में आप बाजरे का आटा खा सकते हैं, जबकि गर्मियों के दिनों में ज्वार का आटा खाना एक बढ़िया ऑप्शन है.
डॉ. सलीम ने बेसन को दूसरे नंबर पर रखा है. वह बताते हैं कि बेसन प्रोटीन से भरपूर होता है. इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. साथ ही, इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.
डॉक्टर के मुताबिक, सबसे अच्छा आटा रागी है. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और स्लो-रिलीज कार्ब्स (soft carbohydrates) होते हैं. इसका मतलब है कि यह हड्डियों की सेहत और शुगर कंट्रोल, दोनों के लिए बेस्ट है. रागी का आटा सर्दी और गर्मी, दोनों मौसम में खाया जा सकता है, इसलिए इसे अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद है.
ध्यान दें: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है. इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें.
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.