दूध पीने के बाद क्या पानी पीना चाहिए?

Published : Aug 29, 2024, 11:23 AM IST

हम में से बहुत से लोगों को दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीने की आदत होती है। लेकिन क्या ऐसा करना चाहिए? ऐसा करने से क्या होता है? आइए जानते हैं।  

PREV
15

दूध में हमारे शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। वहीं पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है और कई बीमारियों से दूर रखता है। दूध, पानी दोनों ही हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। ये दोनों ही हमारी बॉडी को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। हालांकि कुछ लोग दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। आखिर ऐसा करना चाहिए या नहीं? ऐसा करने से क्या होता है? आइए जानते हैं। 

25

दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीना चाहिए?

बहुत से लोग दूध पीने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। लेकिन ऐसा करना  सही नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये समस्याएं? 

पाचन क्रिया हो सकती है खराब
 
गर्म दूध पीने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से हमारी पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। पोषक तत्वों के अवशोषण और पाचन क्रिया को सही रखने के लिए आपको गर्म दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए। 
 

35

मेटाबॉलिज्म हो सकता है धीमा

विशेषज्ञों का कहना है कि दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसकी वजह से आपके शरीर में एनर्जी लेवल भी कम होने लगता है। इससे आप थका हुआ महसूस करते हैं। 

पेट की समस्याएं

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म दूध पीने के तुरंत बाद अगर आप पानी पीते हैं तो आपको पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पाचन क्रिया में समस्याएं पैदा होती हैं। इससे खाना ठीक से पच नहीं पाता है। 

45

एसिडिटी की समस्या 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आदत आपको एसिडिटी की समस्या दे सकती है। साथ ही अपच, पेट में भारीपन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

55

दांतों की समस्याएं 

गुनगुना दूध पीने के तुरंत बाद अगर आप ठंडा पानी पीते हैं तो आपके दांत खराब होने का खतरा भी बना रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दांतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

कितनी देर बाद पीना चाहिए पानी? 

दूध पीने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दूध पीने के 30 से 45 मिनट बाद ही पानी पिएं। इससे आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं होगा।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories