ठंड में Hair Mask से नहीं होगा सर्दी-जुकाम, इन इंग्रीडिएंट्स का करें इस्तेमाल

Published : Dec 13, 2024, 06:58 PM ISTUpdated : Dec 13, 2024, 07:01 PM IST
Effective hair masks for winter

सार

Effective hair masks for winter: सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए नारियल तेल-शहद, ऑलिव ऑयल-बनाना, और प्रोटीन युक्त अंडे के हेयर मास्क जैसे घरेलू नुस्खे अपनाएं। सूखे और फ्रिजी बालों को मॉइश्चराइज और मजबूत बनाएं।

हेल्थ डेस्क: सर्दियों के मौसम में नहाना मानों बेहद मुश्किल काम लगता हो। ऐसे में बालों की देखरेख के लिए हेयर मास्क लगाना सोचिए कितना कठिन हो जाता है। कुछ हेयर मास्क ऐसे होते हैं जो आपके सिर को ठंडक पहुंचाते हैं। मेहंदी, एलोवेरा, दही आदि  से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल ठंड में करने से बचना चाहिए क्योंकि सिर में ठंडक का असर हो सकता है। आज हम आपको ऐसे हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जो सर्दियों के लिए परफेक्ट च्वॉइज हैं। 

नारियल तेल और शहद से बना हेयर मास्क

आपको सर्दियों में नारियल के तेल और शहद का हेयर मास्क लगाना चाहिए। सबसे पहले दो टेबलस्पून गुनगुने नारियल को 1 टेबलस्पून शहद के साथ मिलाएं। तेल बहुत ज्यादा गरम नहीं करना है बल्कि गुनगुना  होना चाहिए। अब स्कैल्प में अच्छे से हेयर मास्क लगाकर मसाज करें। करीब 30 मिनट के लिए हेयर मास्क लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें। आप चाहे तो माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कोकोनट ऑयल और हनी का हेयर मास्क आपके बालों को मॉइश्चराइज करेगा और सूखापन दूर होगा।

ऑलिव ऑयल+बनाना हेयर मास्क

अगर आपके बाल फ्रिजी हो चुके हैं तो सर्दियों के सूखेपन से बचने के लिए आप केले और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क लगा सकती हैं। सबसे पहले पके केले को अच्छी तरीके से मैश कर लें ताकि उसमें क्लम्प्स ना रहे। इसके बाद एक टेबल स्पून ऑलिव ऑयल अच्छी तरीके से पेस्ट में मिक्स कर ले। बालों की मिड लेंथ तक मास्क लगाएं। अगर आपके पास मास्क ज्यादा है तो पूरे बालों को कवर कर सकती हैं। इसके बाद शावर कैप पहन लें। आधे घंटे बाद शैंपू से बालों को धुलें। 

प्रोटीन युक्त एग हेयर मास्क

बालों को मजबूती देने के लिए सर्दियों में अंडे से बना हेयर मास्क जरूर लगाएं। आप इसमें बादाम का तेल मिलाकर लगा सकती हैं। दो अंडे के सफेद भाग को एक बाउल में लें। अब 1 टेबलस्पूल आलमंड ऑयल मिलाएं। फिर चम्मच की मदद से 1 मिनट तक मिक्चर को फेंट लें। इसके बाद बालों की जड़ों में हेयर मास्क लगाएं। बालों को साफ करने के लिए गलती से भी गर्म पानी इस्तेमाल न करें वरना एग व्हाइट बालों में चिपक जाएगा।

और पढ़ें: रोज़मेरी वॉटर के फायदे: डेली पीने से मिलेंगे ये 8 जबरदस्त लाभ

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

किडनी ट्रांसप्लांट कराने से पहले जान लें ये 9 बड़े नियम, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना
बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय