कब तक करा सकते हैं एग फ्रीज, जान लें कितने साल तक रहते हैं सुरक्षित?

Published : Feb 03, 2025, 04:01 PM IST
Egg Freezing perfect age

सार

जानें एग फ्रीजिंग की सही उम्र, प्रक्रिया, हॉर्मोनल इंजेक्शन और एग को सुरक्षित रखने की अवधि। क्या बीमा कंपनियां इसका खर्च उठाती हैं? पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

हेल्थ डेस्क: उम्र बढ़ने के साथ एग यानी कि अंडे की क्वालिटी खराब होने लगती है। ऐसे में बढ़ती उम्र में महिलाएं एक फ्रीजिंग का ऑप्शन चुनती है। कई महिलाओं के मन में यह प्रश्न रहता है कि आखिर किस उम्र तक एग को फ्रीज कर सकते हैं? आपको बताते चलें की महिलाओं को सही उम्र में एग फ्रीज कराने की सलाह दी जाती है। आईए जानते हैं एग फ्रीजिंग से जुड़ी अहम बातों के बारे में।

एग फ्रीज कराने की सही उम्र

एग फ्रीजिंग को अण्डाणु क्रायोप्रिजर्वेशन के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रोसेस में महिलाओं के एग को एक्स्ट्रेट करके फ्रोजन प्रोसेस लंबे समय तक किया जाता है। जिन महिलाओं को करियर या किन्हीं अन्य कारणों से कुछ समय अंतराल के बाद बच्चे चाहिए होते हैं, उन्हें एग फ्रीजिंग की सलाह दी जाती है। एग फ्रीज कराने की सही उम्र 37 साल से पहले मानी जाती है। 

दिल नहीं देगा दगा! 6 जबरदस्त Foods हार्ट को बनाते हैं मजबूत

दिए जाते हैं हॉर्मोनल इंजेक्शन

एग फ्रीजिंग कराने से पहले महिला के शरीर को चेक किया जाता है। इसके बाद हॉर्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं तकि ओवरी से अंडे को प्रोसेस किया जा सके। फिर एग को फ्रीज करके भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बताते चले कि 1986 में पहली बार फ्रीज एग से बच्चे का जन्म हुआ था।

कब तक रहते हैं फ्रीज एग सुरक्षित?

आमतौर पर 10 साल तक के लिए एग फ्रीज कराये जा सकते हैं। अगर कोई अवधि को बढ़ाना चाहता है तो इसे बढ़ाया 20 से ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। कुछ बीमा कंपनियां एग फ्रीजिंग का खर्चा उठाती हैं। अगर आपको इससे संबंधित जानकारी चाहिए तो मेडिकल कवरेज करने वाले एजेंट से जानकारी ले सकते हैं। निम्मलिखित लोग एग फ्रीज करा सकते हैं।

  • कैंसर ट्रीटमेंट जैसे कि कीमोथेरिपी या पेल्विक रेडिएशन लेने वाले लोग एग फ्रीज करा सकते हैं।
  • जल्दी मीनोपॉज की हिस्ट्री वाले लोग भी एग फ्रीज करा भविष्य में मां बनने का सुख ले सकते है।
  • सोशल और पर्सनल रीजन से भी लोग एग फ्रीज करा सकते हैं।

और पढ़ें: World Cancer Day 2025: फेफड़ों का कैंसर कितना खतरनाक? जानें बचाव और उपाय

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत