अगर हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग होगी, तो हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। इन्फेक्शन से बचने के लिए अच्छी इम्यूनिटी होना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पौष्टिक खाना, अच्छी नींद और स्ट्रेस फ्री रहना बहुत जरूरी है। इसके अलावा, कुछ एक्सरसाइज भी हैं जो इन्फेक्शन से लड़ने वाली कोशिकाओं को मजबूत बनाती हैं। ये एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करती हैं। साथ ही, ये इम्यून सेल्स के प्रोडक्शन को भी बढ़ाती हैं। यहां पांच तरह की एक्सरसाइज के बारे में बताया गया है।
26
रोजाना करें वॉकिंग
तेज चलने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। रोजाना 30 मिनट तेज चलने से हार्ट रेट बढ़ता है और शरीर में इम्यून सेल्स बेहतर होती हैं। धूप में चलने से हड्डियों के लिए जरूरी विटामिन डी मिलता है, जो इम्यूनिटी के लिए भी जरूरी है।
36
रोजाना करें योगा
योग करने से शरीर लचीला बनता है। सांस लेने की एक्सरसाइज और मेडिटेशन से स्ट्रेस कम होता है। ज़्यादा स्ट्रेस होने से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। रोज योग करने से स्ट्रेस कम होता है और शरीर में इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत बढ़ती है। चाइल्ड पोज, डाउनवर्ड डॉग और ब्रिज पोज नए लोगों के लिए अच्छे हैं।
मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज, जैसे वेट लिफ्टिंग, स्क्वैट्स, ट्रेडमिल रनिंग और पुश-अप्स इम्यून सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देती हैं।
56
स्वीमिंग से कम होता है स्ट्रेस
तैराकी पूरे शरीर के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। इससे जोड़, दिल और फेफड़े मजबूत होते हैं। तैराकी से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्ट्रेस कम होता है। तैरने से एंडोर्फिन रिलीज़ होता है, जिससे मूड अच्छा होता है, सूजन कम होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।
66
रोजाना डांस बढ़ाएगा इम्यूनिटी
डांस करने से भी इम्यूनिटी बढ़ती है। डांस करने से शरीर एक्टिव रहता है, हार्ट रेट बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। डांस करने से मूड अच्छा होता है और डिप्रेशन, अकेलापन जैसी नेगेटिव भावनाएं कम होती हैं, जो इम्यूनिटी को कमज़ोर करती हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.