किस डे सिर्फ प्यार का इजहार करने का दिन नहीं है, यह सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। जानें कि किस करने से स्ट्रेस कैसे कम होता है, दिल की सेहत कैसे बेहतर होती है, इम्यून सिस्टम कैसे मजबूत होता है और रिश्तों में नजदीकियां कैसे बढ़ती हैं।
13 फरवरी को मनाया जाने वाला किस डे, वैलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है। यह सिर्फ प्यार जताने का तरीका नहीं है, बल्कि भावनाओं को गहराई से महसूस करने का एक खास मौका भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक प्यारी सी किस आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकती है? एक्सपर्ट्स के अनुसार जानें किस करने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में…
25
स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है
किस करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हॉर्मोन रिलीज होते हैं। ये हॉर्मोन मूड को बेहतर बनाते हैं और स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि अपने पार्टनर के करीब होने से आप शांत और खुश महसूस करते हैं।
35
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
रोमांटिक किस के दौरान, हार्ट रेट थोड़ी बढ़ जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शरीर में एनर्जी का फ्लो बढ़ता है और हार्ट को हल्की एक्सरसाइज जैसे फायदे मिलते हैं। इसे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।
रिसर्च से पता चलता है कि किस करते समय बैक्टीरिया का हल्का लेन-देन शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर बना सकता है। इससे इम्यून सिस्टम एक्टिव रहता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
55
रिश्तों में अपनापन बढ़ाता है
किस करने से न सिर्फ फिजिकल बल्कि इमोशनल कनेक्शन भी बढ़ता है। यह पार्टनर के बीच भरोसा, अपनापन और प्यार को मजबूत करता है। रेगुलर, प्यार भरा टच रिश्तों में मिठास और बैलेंस बनाए रखता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.