आजकल कब्ज एक आम और तेजी से बढ़ती समस्या है। सभी उम्र के लोग कब्ज से परेशान हैं। दरअसल, समय की कमी और घर के बाहर ज़्यादा समय बिताने के कारण हम बाहर का अस्वास्थ्यकर भोजन ज़्यादा खाते हैं। इससे पाचन क्रिया पर सीधा असर पड़ता है। और ऐसा खाना जल्दी नहीं पचता। इसी वजह से कब्ज की समस्या होती है।
25
कब्ज से परेशान लोगों को हमेशा पेट दर्द, ऐंठन, उल्टी, जी मिचलाने जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसके अलावा लंबे समय तक कब्ज रहने से बवासीर, अल्सर और फिशर जैसी कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में कब्ज की समस्या को सही समय पर ठीक करना बहुत ज़रूरी है।
35
वहीं कब्ज से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाएं भी उपलब्ध हैं। लेकिन, इसके बजाय आप केला खाएं। जी हां, कब्ज की समस्या को दूर करने में केला बहुत मददगार होता है। दरअसल केले में मौजूद फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन बी6 होते हैं। ये पाचन संबंधी समस्या को दूर करते हैं और कब्ज को रोकते हैं। तो, आइए अब देखते हैं कि केला कब्ज की समस्या में कैसे फायदा पहुंचाता है।
45
केले में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया को बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पेट की समस्याओं को दूर करते हैं। इससे आंतों की गति के दौरान होने वाली परेशानी दूर होती है और पेट साफ होता है। साथ ही केला पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए रोज सुबह 1 केला जरूर खाएं।
55
कब्ज के लिए पका हुआ केला ही अच्छा होता है। और पीला केला पचाने में आसान होता है। खासतौर पर पके केले में घुलनशील फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही, आंतों से जुड़ी समस्या भी कम होती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.