आजकल की खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से लोग कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इनमें से एक है बालों की समस्या। खराब जीवनशैली और पोषण की कमी के कारण बाल टूटना, झड़ना और रूखे होना जैसी समस्याएं होती हैं। इससे बचने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, कुछ लोग तो बालों की देखभाल पर बहुत पैसा खर्च करते हैं। लेकिन इनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं जो बालों के लिए नुकसानदायक होते हैं।
24
आप घर पर मौजूद कुछ चीजों से अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसमें कलौंजी आपकी मदद कर सकती है। कलौंजी को काला जीरा भी कहते हैं। कलौंजी के तेल को बालों में लगाने से सफेद बाल कम होते हैं और बाल काले होते हैं। इसके अलावा, बाल घने और लंबे भी होते हैं। साथ ही, यह कई और फायदे भी देती है।
सबसे पहले मिक्सी में कलौंजी और मेथी डालकर पीस लें। अब एक लोहे की कढ़ाई में नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। फिर इसमें पिसे हुए मिश्रण को डालकर तब तक चलाएं जब तक तेल का रंग न बदल जाए। इसके बाद इसे आंच से उतारकर ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे एक कांच की बोतल में भरकर रख लें और इस्तेमाल करें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बाल काले, घने और लंबे होंगे।
44
बालों के लिए कलौंजी तेल के फायदे:
- कलौंजी का तेल बालों के विकास में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण बालों के अच्छे विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
- कलौंजी का तेल बालों के झड़ने को नियंत्रित करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
- जहां से बाल झड़ गए हैं, वहां नए बाल उगाने में कलौंजी का तेल मदद करता है।
- यह बालों की जड़ों में होने वाली खुजली और रूखेपन जैसी समस्याओं को दूर करता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.