नीम के पत्तों के अन्य लाभ:
- नीम के पत्तों में शरीर के रक्त को पूरी तरह से शुद्ध करने के गुण होते हैं। यह रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालकर आपके रक्त को साफ रखने में मदद करता है।
- नीम के पत्ते पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद गुण एसिडिटी के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों को पानी में उबालकर सुबह खाली पेट पीने से एसिडिटी और पेट दर्द दूर होता है।
- नीम के पत्तों में कई तरह के विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, इसलिए यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। इससे सर्दी, खांसी जैसे रोग ठीक हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण नोट : एक बार में ज्यादा नीम के पत्ते न खाएं। कम मात्रा में ही सेवन करें। अगर आपको कोई और समस्या है तो नीम के पत्ते खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।