International Yoga Day 2025: 74 की उम्र में पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं ये 5 योगासन

Published : Jun 20, 2025, 07:16 AM ISTUpdated : Jun 20, 2025, 07:30 AM IST
pm modi

सार

PM Narendra Modi Yoga: 74 की उम्र में भी पीएम नरेंद्र मोदी काफी फिट हैं। वो आज भी अपना योग रूटीन करना नहीं भूलते हैं। 5 योगासन करके वो अपने आपको को जवानों की तरह फिट बनाए हुए हैं।

PM Narendra Modi Yoga:21 जून को हर साल मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी खास अवसर होता है। वो इस दिन पूरी दुनिया को योग के महत्व को बताते हैं। पीएम मोदी के लाइफस्टाइल में योग शामिल है। वो हर दिन सुबह अपने 5 योगासन करना नहीं भूलते हैं। आइए जानते हैं पीएम मोदी कौन-कौन से योग करते हैं।

1. वृक्षासन (Vrikshasana)

पीएम मोदी वृक्षासन करते हैं। इसे करने के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर की पटल को अंदरूनी जांघ पर टिकाएं। हाथ ऊपर की ओर जोड़कर उठाएं।

फायदे: संतुलन बढ़ाता है, पैरों की शक्ति मजबूत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। इस योगासन की बदौलत पीएम मोदी 74 की उम्र में उनकी बॉडी युवा की तरह बैलेंस हैं।

 

 

2. भुजंगासन (Bhujangasana) 

पीएम मोदी भुजंगासन भी करते हैं। इसमें पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रख कर सीना ऊपर उठाएं, कोहनियों को हल्का मोड़ें।

फायदे: रीढ़ की लचीलापन बढ़ाता है, छाती खोलता है और पीठ दर्द से राहत दिलाता है।

3. ताड़ासन (Tadasana) 

कैसे करें: दोनों पैरों को साथ रखकर खड़े हों, हाथों को सीधा ऊपर उठाएं और नाभि को अंदर खींचें।

फायदे: शरीर की मुद्रा सुधारता है, रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है और खमीर फैलाता है।

4. त्रिकोणासन (Trikonasana)

प्रधानमंत्री के योग के रोजाना रूटीन में त्रिकोणासन करना भी शामिल है। इस आसन को करने से कमर की मसल्स को मजबूत बनाता है। ये थाई, कंधे, चेस्ट और रीढ़ की हड्डियां को मजबूत बनाता है।

5. शवासन (Shavasana) 

पीएम मोदी सारे योग करने के बाद शवासन करते हैं। पीठ के बल लेटकर शरीर को पूरी तरह आराम दें, आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। यह योग सत्र के बाद मन और शरीर को पूर्ण विश्राम प्रदान करता है, तनाव दूर करता है।

 

 

इसके अलावा पीएम मोदी के योगासन में उष्ट्रासन भी शामिल हैं। उन्होंने बताया था कि उष्ट्रासन आपकी हेल्थ के लिए अद्भुत है। इस आसन को रोजाना करने से पीठ, कंधे मजबूत होंगे और लचीलापन में सुधार होगा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट