
Kareena Kapoor Workout Routine: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा करीना कपूर खान न सिर्फ अपने एक्टिंग और फैशन स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहती हैं बल्कि अपने फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो लाखों महिलाओं को अपने डिसिप्लिन और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी लोगों को प्रेरित करती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने नए स्लीप और फिटनेस रूटीन के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे जल्दी डिनर और समय पर सोना उनकी सेहत और मूड के लिए वरदान साबित हुआ है।
करीना का रूटीन: ‘मॉनास्टिक’ यानी बेहद अनुशासित
करीना कपूर ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी डेली रुटीन को करीब संन्यासियों जैसा अनुशासित बना लिया है। सोने से लेकर जागने तक का समय तय कर रखा है। अदाकारा ने बताया कि वो शाम 6 बजे तक खाना खा लेती हैं। रात में वो 9.30 बजे सो जाती हैं। सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करती हैं।
उनका कहना है कि वे अब देर रात पार्टी या इवेंट्स से दूरी बना चुकी हैं। करीना मजाक में कहती हैं कि मेरे दोस्त जानते हैं कि अब पार्टी में मेरी उम्मीद मत रखो, मैं तो शिट्स क्रीक देख रही होऊंगी, वो भी लो वॉल्यूम पर।'
वर्कआउट है करीना का मूड स्टेबलाइज़र
करीना के अनुसार, फिटनेस अब उनके लिए केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का आधार बन चुकी है।
वो कहती हैं कि अगर मैं वर्कआउट न करूं, तो मेरा मूड खराब हो जाता है। कोविड के बाद मुझे एहसास हुआ कि फिटनेस वैनिटी के लिए नहीं, वेलनेस के लिए है।
जल्दी डिनर क्यों है फायदेमंद?
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की रिपोर्ट के अनुसार, देर से खाना खाने की आदत मेटाबॉलिक डिसऑर्डर बढ़ा सकती है। वहीं, शाम को जल्दी खाना जैसे कि 6 बजे तक— ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, फैट बर्निंग बेहतर होती है और नींद की क्वालिटी भी सुधरती है।
अनुष्का शर्मा भी करती हैं यही फॉलो
करीना अकेली नहीं हैं जो यह हेल्दी आदत फॉलो करती हैं। अनुष्का शर्मा भी अपने इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि वे अपनी बेटी वामिका के साथ 5:30 या 6 बजे डिनर कर लेती हैं और जल्दी सो जाती हैं। उन्होंने भी कहा कि इससे मेरी नींद बेहतर हुई है। इसके साथ एनर्जी ज्यादा है, दिमाग क्लियर है। ये सब जल्दी डिनर की वजह से हुआ है। तो देर किस बात की आप भी खाने, सोने का सही वक्त तय कीजिए और एक हेल्दी जीवन पाएं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.