
Weight loss myth: वजन घटाते वक्त कई बार लोग गलत बातों को सही मानकर उन्हें अपनाने लगते हैं। इसके कारण ना तो उनका वजन घटता है और न ही पॉजिटिव असर होता है। साथ ही शरीर पर भी बुरा असर पड़ता है। आईए जानते हैं वेट लॉस के बारे में 5 मिथ और फैक्ट्स के बारे में।
फैक्ट: शरीर को एनर्जी के लिए व्होल ग्रेन का सेवन जरूर करना चाहिए। कार्ब का सीमित मात्रा में सेवन वजन नहीं बढ़ाता है।
फैक्ट: स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से भी वेट लॉस किया जा सकता है। साथ ही मसल्स भी मेंटेन रहती हैं। इसलिए सिर्फ कार्डियो को बेस्ट नहीं कह सकते हैं।
फैक्ट: अगर आप रोजाना वजन को चेक करते हैं तो यह कम या ज्यादा हो सकता है। इससे आपको एक्यूरेट वेट की जानकारी नहीं मिल पाएगी। अगर आप वजन नापना चाहते हैं तो 10 से 15 दिन बाद वेट नापे।
फैक्ट: ज्यादातर लोग ये सोचते हैं की रात में देर से खाने से वजन बढ़ता है, जबकि ऐसा नहीं होता। वजन बढ़ना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में अधिक कैलोरी ले रहे हैं। दिन में किसी भी समय ज्यादा ली गई कैलोरी आपके शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद करती है। देर रात खाने से वेट गेन का कोई संबंध नहीं।
फैक्ट: अक्सर लोगों के मन में यह बात आती है कि कम खाना खाएंगे तो वेट लॉस में मदद मिलेगी, जबकि यह बिल्कुल भी सही नहीं है। खाना ना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और भूख बढ़ती है। इस कारण से व्यक्ति अधिक खाना खाता है। बेहतर यह होगा कि आप रोजाना खाना खाएं लेकिन खाने में बैलेंस डाइट और प्रॉपर पोर्शन, प्रोटीन, फैट्स लें। ऐसा करने से आपके शरीर को एनर्जी भी मिलेगी और वेट गेन नहीं होगा।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.