
Urine Therapy: बॉलीवुड के फेमस एक्टर परेश रावल ने हाल ही में बयान दिया कि उन्होंने अपने यूरिन का सेवन कर घुटने की बीमारी ठीक कर ली। मात्र 15 दिनों में परेश रावल के घुटने की चोट ठीक हो गई। जब से एक्टर ने निजी वेबसाइट को यह बताया है, तब से लोगों के बीच हल-चल मच गई है। कई लोग यूरीन थेरेपी के बारे में बात कर रहे हैं। हो सकता है कि आपको भी यूरिन थेरेपी के बारे में सुन कर अजीब लग रहा हो। डॉक्टर से लेकर आम लोगों तक में अलग-अलग तरह की चर्चा सोशल मीडिया में हो रही हैं। आईए जानते हैं कि आखिर क्यों यूरीन थेरेपी के बारे में बातें तेजी से चल रहे हैं और क्या सच में यह शरीर को फायदा पहुंचती है।
यूरिन केमिकल प्रोडक्ट्स होते हैं जिनकी शरीर को जरूरत नहीं होती। शरीर से निकाला गया वेस्ट वॉटर 91 से 96% यूरिन होता है। इसमें अमोनिया और बाय प्रोडक्ट्स होते हैं। यूरिन में बैक्टीरिया भी होते हैं लेकिन ये शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते।
“The Water of Life: A Treatise on Urine Therapy, किताब में जानकारी दी गई कि यूरिन से कई बीमारियां ठीक की जा सकती हैं। इस तरह लोगों के बीच यूरिन थेरिपी पॉपुलर हो गई। आज भी ट्रेडीशनल कम्यूनिटी यूरिन थेरिपी का इस्तेमाल करती है। ये कितना सही है, इस बारे में रिचर्स नहीं हुई है। कुछ लोग यूरिन थेरिपी को कुछ बीमारियों जैसे कि स्किन संबंधी समस्या,कैंसर, हार्ट संबंधी समस्याओं, हड्डियों की समस्या, घाव आदि में सेवन करते हैं।
दरसल यूरिन में कई पोषक तत्व और एंटीबॉडीज मौजूद होते हैं जो यूरीन थेरेपी को बढ़ावा देते हैं। भारतीय संस्कृति में भी सदियों पहले लोग यूरिन का इस्तेमाल चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए करते थे। इस बात में कितनी सच्चाई है? आपको यह डॉक्टर से पूछना चाहिए।
कई लोग इस बात का दावा करते हैं कि यूरीन पीने से शरीर के आंतरिक घाव ठीक हो जाते हैं। अब तक डॉक्टर में इसकी पुष्टि नहीं की है। आपको भी बिना जानकारी ऐसा काम नहीं करना चाहिए।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.