पिज्जा-बर्गर की हो चुकी थीं लती, फिर ऐसे 6 महीने में घटाया 20 kg वजन

Published : Feb 04, 2025, 05:38 PM IST
Lost 20 kilos in 6 months

सार

weight loss story: थायरॉयड और प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन से परेशान सोनिया ने 6 महीने में 20 किलो वजन घटाया। जानें उनके हेल्दी डाइट प्लान, एक्सरसाइज रूटीन और वेट लॉस सक्सेस स्टोरी।

हेल्थ डेस्क: सोनिया चकदल अपने बढ़े हुए वजन से काफी परेशान थीं। 35 साल की सोनिया 2 बच्चों को जन्म देने के बाद करीब 92 किलो की हो गईं। सोनिया को थायरॉयड की भी समस्या थी जिसके कारण उनका वजन बढ़ रहा था। सोनिया बताती हैं कि उनको पिज्जा और बर्गर की बेहद पसंद था। इस करण से प्रेग्नेंसी के दौरन फास्ट फूड खाने से वेट गेन हो गया। सोनिया अपने बढ़ते वजन को लेकर टेंशन में आ गई। फिर सोनिया ने ट्रेनर की मदद से वेट लॉस जर्नी शुरू की। जानते हैं कैसे सोनिया ने 6 महीने में 20 किलो वजन कम किया।

फॉलो किया हेल्दी डाइट प्लान

सोनिया ने फिटनेस की जर्नी अपने डाइट को बदलकर की। उनकी डाइट में पर्याप्त न्यूट्रिएंट्स शामिल थे। प्रोटीन, कार्ब, हेल्दी फैट्स आदि की मदद से सोनिया ने डाइट चार्ट फॉलो किया। इससे उनको काफी फर्क नजर आया। सोनिया ने खाने से फास्ट फूड जैसे कि पिज्जा और बर्गर को पूरी तरह से हटा दिया। 

सोनिया की ट्रेनर ने उन्हें बताया कि अधिक कैलोरी के बजाय रोजाना एक तय मात्रा में कैलोरी लें और उसी के अकॉर्डिंग वर्कआउट भी करें। इससे वेट लॉस में फायदा पहुंचेगा।

पीरियड्स के दर्द और ऐंठन होंगे छूमंतर, आजमाएं 8 होम रेमेडी

रोजाना किया वर्कआउट

वेट घटाने के लिए रोजाना वर्कआउट करना भी जरूरी होता है। सोनिया ने हाई इंटेंसिटी की एक्सरसाइज के बजाय लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज शुरू की। इसका असर भी कुछ समय साफ दिखने लगा। रोजाना 1000 स्टेप्स चलना, वेट ट्रेनिंग, एरोबिक्स आदि ने वेट लॉस में मदद की। 

वेट लॉस में हुई थी दिक्कत

सोनिया बताती हैं कि उन्होंने जब वेट लॉस की शुरुआत किया था, उस समय डाइट को फॉलो करना और रोजाना वर्कआउट करना काफी मुश्किल भरा था। उन्हें थायरॉइड की समस्या थी जिसके कारण थकान भी जल्दी हो जाती थी। धीमे-धीमे उन्होंने रूटीन को फॉलो करना शुरू किया। इसका रिजल्ट ये हुआ की 6 महीने में ही 20 किलो वजन कम हो गया। आज सोनिया अपने लुक को देखकर खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करती हैं।

और पढ़ें: कैंसर से डरें नहीं, समय पर इलाज कराएं: विश्व कैंसर दिवस पर खास संदेश

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स