इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मजबूत होंगी हड्डियां, रोजाना खाएं 6 मैग्नीशियम फूड्स

Published : May 24, 2025, 05:37 PM IST
इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मजबूत होंगी हड्डियां, रोजाना खाएं 6 मैग्नीशियम फूड्स

सार

Magnesium Rich Foods: हड्डियों, मांसपेशियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए मैग्नीशियम बहुत ज़रूरी है।

Magnesium Foods: मैग्नीशियम शरीर के कई कामों के लिए ज़रूरी होता है। हड्डियों, मांसपेशियों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए ये बहुत ज़रूरी है। मैग्नीशियम की कमी से हड्डियां कमज़ोर होना, सिरदर्द, माइग्रेन, उल्टी, पेट दर्द, डिप्रेशन, घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए, कुछ मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में जानें।

1. पालक

एक कप उबले पालक से 157 मिलीग्राम मैग्नीशियम मिलता है। इसलिए पालक खाने से मैग्नीशियम की कमी दूर करने में मदद मिलती है। आप पालक को विभिन्न तरह की डिश में शामिल कर खा सकते हैं।

2. कद्दू के बीज

मैग्नीशियम का सबसे अच्छा स्रोत कद्दू के बीज हैं। इसलिए इन्हें भी अपने खाने में शामिल करें। कद्दू के बीज आपको ग्रोसरी शॉप में आसानी से मिल जाएंगे।

3. बादाम

मुट्ठी भर बादाम से 80 मिलीग्राम मैग्नीशियम मिलता है। इसलिए बादाम भी खा सकते हैं। बादाम सूखा खाने के बजाय पानी में भिगोकर खाएं।

4. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में लगभग 64 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। इसलिए मैग्नीशियम की कमी दूर करने के लिए डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

5. एवोकाडो

एक मध्यम आकार के एवोकाडो में लगभग 58 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम, हेल्दी फैट और फाइबर भी होते हैं।

6. केला

केले में भी मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इसे भी अपने खाने में शामिल करें। केले में मैग्नीशियम भी होता है। कच्चे या फिर पके केले की विभिन्न रेसिपी तैयार की जा सकती हैं। 

7. फलियां

फलियां खाने से भी मैग्नीशियम मिलता है। शरीर को मजबूत करने और हड्डियों की ताकत बढ़ाने के लिए ताजी फली वाली सब्जियों का सेवन करें। 

8. चिया सीड्स

चिया सीड्स से भी मैग्नीशियम मिलता है। आप पानी या फिर स्मूदी में चिया सीड्स मिला कर खा सकती हैं। किसी भी तरह का बदलाव अपने खाने में करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह जरूर लें।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत