
Make oil for White hair: पहले बालों का सफेद होना उम्र का असर माना जाता था। 40 केबाद लोगों के बाल सफेद होते थे। लेकिन आज के दौर में ऐसा नहीं हैं। स्कूल, कॉलेज के लड़के-लड़कियों के बाल सफेद होने लगे हैं। बालों के सफेद होने की कई वजहें हो सकती हैं। जैसे हार्मोंस, खानपान और केमिकल वाली हेयर ड्राई। अगर वक्त से पहले बाल सफेद हो रहे हैं तो हम इसे रोक सकते हैं और काला भी कर सकते हैं। डॉक्टर उपासना ने इसे लेकर एक असरदार रेमेडी बताई है जिसे हम सब अपने घर पर बना सकते हैं।
तिल के तेल से तैयार है ये देसी नुस्खा
जड़ से सफेद बालों को काला करने के लिए डॉक्टर उपासना ने तिल के तेल से असरदार दवा बनाने का तरीका बताया है। उन्होंने बताया कि उनके इस रेमिडी को कई लोगों ने आजमाया और अपनी फीडबैक भी शेयर किया है। इस तेल को बनाने के लिए सिर्फ दो चीजों का इस्तेमाल होता है।
तिल का तेल- 1 लीटर
नींबू का रस- 2 चम्मच
ऐसे तैयार करें तेल
सबसे पहले आप एक कड़ाही लें और उसमें 1 लीटर तिल का तेल डालकर हल्की आंच में उबाल लें। तेल जब उबलता है तो इसमें झाग आने लगता है। इस दौरान आप इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिला लें। देखेंगे कि इसमें और झाग बन रहा है। इसे धीरे-धीरे चलाते रहें। तेल को तब तक उबालें जब तक की झाग नीचे ना बैठ जाए। इसके बाद गैस को बंद कर दें। तेल में जो गंदगी है उसे हटा दें।
दो दिन और तेल को उबाले
24 घंटे बाद तेल को फिर से धीमी आंच पर उबालें। इस बार इसमें नींबू का रस नहीं मिलना है। इसे तब तक उबालना है जब तक की झाग बनना बंद ना हो जाए। फिर तीसरे दिन भी यानी 24 घंटे बाद फिर से तेल को धीमी आंच पर उबालना है। फिर तेल को ठंडा करना है और छानकर कंटेनर में भर देना है। इसे रोज रात में बालों में लगाएं। ये उन लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद है जिनके कम उम्र में सफेद बाल आने शुरू हुए हैं। इसके साथ ही 40 उम्र वालों के लिए फायदेमंद है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.