कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलती? ऐसे धोएं Period Panty बिना नुकसान के!

Published : May 28, 2025, 04:42 PM IST

पीरियड पैंटी को सही तरीके से धोना ज़रूरी है ताकि हाइजीन बनी रहे और पैंटी लंबे समय तक चले। ठंडे पानी से धोएं, माइल्ड डिटर्जेंट इस्तेमाल करें, हाथ से धोएं और धूप में सुखाएं।

PREV
15

Menstrual Hygiene Day 2025: मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के इस महत्वपूर्ण दिन पर आज हम आपको पीरियड हाइजीन से जुड़ी एक अहम जानकारी शेयर करेंगे। पीरियड्स के दौरान जरा सी भी हाइजीन से जुड़ी लापरवाही की तो इसके भयंकर परिणाम आप स्वयं ही भुगत सकते हैं। पैड्स और कप्स के अलावा अब महिलाएं पीरियड्स में पीरियड्स पैंटी भी यूज करती हैं। ये आम पैंटी से अलग होता है, इसलिए पीरियड पैंटी को सामान्य कपड़ों की तरह धोना एक बड़ी गलती हो सकती है, जिससे इसकी एब्जॉर्बिंग पावर घट जाती है, कपड़ा जल्दी खराब हो सकता है और बैक्टीरिया भी पनप सकते हैं।

25

यहां जानिए Period Panty धोने के 5 सही और सेफ तरीके, ताकि मिले साफ-सफाई, लॉन्ग लाइफ और हाइजीन –

1. पहले ठंडे पानी से रिंस करें

  • पहनने के बाद पैंटी को तुरंत ठंडे पानी में धो लें।
  • गर्म पानी से खून जम जाता है और दाग नहीं छूटते।
  • ठंडे पानी में 1-2 बार रिंस करने से अधिकतर खून निकल जाता है।
35

2. माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें

  • हार्श केमिकल वाला पाउडर या ब्लीच कभी न डालें।
  • माइल्ड और हाइपोएलर्जेनिक लिक्विड डिटर्जेंट (जैसे बेबी क्लीनर) इस्तेमाल करें।
  • इससे फाइबर भी सुरक्षित रहेगा और इन्फेक्शन का खतरा भी नहीं होगा।
45

3. हाथ से धीरे-धीरे धोएं, मसलें नहीं

  • वॉशिंग मशीन में धोना या जोर से मसलना इसकी लेयर को डैमेज कर सकता है।
  • हल्के हाथों से धोएं और अधिक देर तक न भिगोकर रखें।
55

4. धूप में सुखाएं, नमी में नहीं छोड़ें

  • सूखने के लिए सीधी धूप में डालें, ताकि कीटाणु मरें और बदबू न आए।
  • गीली या नमी वाली जगह में रखने से बैक्टीरिया पनप सकते हैं।


5. फ्रेब्रिक सॉफ़्टनर और परफ्यूम्ड वॉश से बचें

  • खुशबू वाले सॉफ़्टनर से इरिटेशन हो सकती है और फैब्रिक की एब्जॉर्बिंग क्षमता घटती है।
  • हमेशा सिंपल और साफ वॉशिंग से ही काम चलाएं।
Read more Photos on

Recommended Stories