
हर साल 20 अगस्त को 'वर्ल्ड मॉस्किटो डे' (World Mosquito Day 2026) मनाया जाता है। इसका मकसद मच्छरों और उनसे फैलने वाली जानलेवा बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। यह दिन 1897 में सर रोनाल्ड रॉस की उस ऐतिहासिक खोज की याद में मनाया जाता है, जिसमें उन्होंने साबित किया था कि मलेरिया मच्छरों से ही फैलता है। यह खोज मेडिकल साइंस की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन 2026 में वर्ल्ड मॉस्किटो डे का महत्व सिर्फ मलेरिया तक ही सीमित नहीं है, क्योंकि दुनियाभर में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका जैसी बीमारियां मच्छरों के जरिए फैल रही हैं। बारिश के मौसम में और उसके बाद मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि बारिश, हवा में नमी और जगह-जगह जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए सबसे अनुकूल माहौल बनाते हैं।
भारत में मच्छरों से फैलने वाली सबसे आम वायरल बीमारियों में से एक डेंगू है। यह 'एडीज एजिप्टी' (Aedes aegypti) मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर घरों के आसपास जमा साफ पानी में भी पनप सकते हैं। इसके मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों के पीछे दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते शामिल हैं।
मलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो 'प्लास्मोडियम' नाम के परजीवी के कारण होती है। यह संक्रमित मादा 'एनोफिलीज' मच्छर के काटने से इंसानों में फैलती है। इसके लक्षणों में अचानक तेज बुखार, कंपकंपी और सिरदर्द शामिल हैं। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह ऑर्गन फेलियर और मौत का कारण भी बन सकता है।
यह भी एक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से एडीज मच्छरों से फैलती है। इसके लक्षणों में बुखार, त्वचा पर दाने और जोड़ों में बहुत तेज दर्द होता है। यह दर्द कभी-कभी इन्फेक्शन ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक बना रह सकता है।
जापानी इंसेफेलाइटिस एक वायरल बीमारी है, जिससे दिमाग में सूजन आ जाती है। यह 'क्यूलेक्स' (Culex) प्रजाति के मच्छरों से फैलता है। गंभीर मामलों में यह दिमाग से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।
जीका (Zika Virus) भी एडीज (Aedes) मच्छरों से फैलने वाली एक वायरल बीमारी है। संक्रमित लोगों में हल्का बुखार, त्वचा पर खुजली या दाने, जोड़ों-मांसपेशियों में दर्द और आंखें लाल होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों में इसके कोई लक्षण नजर नहीं आते।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.