नहीं डराएंगे खतरनाक मच्छर! डेंगू से बचने के लिए कम कीमत में खरीदें 3 प्रोडक्ट्स

Published : May 16, 2025, 11:01 AM IST
Bengaluru dengue

सार

Products to repel mosquitoes: National Dengue Day 2025 पर जानें कैसे आप और आपके बच्चे मच्छरों से सुरक्षित रह सकते हैं। बजट में आने वाले बेस्ट मॉस्किटो रिपेलेंट प्रोडक्ट्स से डेंगू से करें बचाव।

National Dengue Day 2025: डेंगू एक वायरल बीमारी है जो कि एडीज इजिप्टी मच्छर काटने से होती है। हर एक मच्छर डेंगू नहीं फैलाता है।भारत में पिछले साल 25 से 30 पर प्रतिशत तक डेंगू के मामले में वृद्धि देखी गई। साल 2024 में भारत में डेंगू के करीब 1 लाख 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे, जिनमें 160 लोगों की मौत हो गई थी। अगर मच्छरों से बचाव किया जाए तो इस बीमारी को भगाया जा सकता है।आप बजट के अंदर मच्छरों को भगाने वाले प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। मॉस्किटो रिपेलेंट प्रोडक्ट्स से न सिर्फ आपको बल्कि पूरे परिवार की सुरक्षा मिलती है। आईए जानते हैं बजट में ऐसे कुछ खास मॉस्किटो रिपेलेंट के बारे में जो मच्छरों को भगाने का काम करते हैं।

Dabur Odomos Narurals Mosquito Repellant Spray

नेचुरल इन्ग्रीडिएंट से बना डाबर ओडोमॉस  स्प्रे मच्छरों को दूर रखने का काम करता है। लॉन्ग लास्टिंग प्रोटक्शन वाला स्प्रे करीब 8 घंटे तक एक्टिव रहता है। स्प्रे नॉन ग्रीसी और नॉन स्टिकी फार्मूला से बना है जो की स्किन फ्रेंडली है। आप इसे बच्चे या पूरी फैमिली के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। स्प्रे को बिना कपड़ों से ढकी स्किन पर स्प्रे करें। आपको ऑनलाइन डाबर ओडोमॉस स्प्रे 149 की कीमत में मिल जाएगा। 

Mothersparsh Mosquito Repellent Patches

अपने बच्चों को डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचने के लिए आप मॉस्किटो रिपेलेंट पैचेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैचेज को बच्चे के कपड़े के ऊपर लगाना होता है। करीब 12 घंटे तक पैचेज से सुरक्षा मिलती है। जीरो से 10 प्लस इयर तक के बच्चों के लिए पैचेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको 149 रुपए में ऑनलाइन पैचेज मिल जाएंगे।

Goodknight Mosquito Repellent Fabric Roll On

अगर मच्छरों से बचने के लिए आप पैचेज या फिर स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप कपड़ों में लगाने वाले मॉस्किटो रिपेलेंट फैब्रिक रो-ऑन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने से करीब 8 घंटे तक मच्छरों से प्रोटेक्शन मिलती है। आपको मात्र 75 रुपए में गुड नाइट का फैब्रिक रोल ऑन मॉस्किटो रेपेलेंट मिल जाएगा। बच्चों से लेकर बड़े तक मच्छरों से बचने के लिए इस बजट फ्रेंडली मॉस्किटो रेपेलेंट का इस्तेमाल करें और डेंगू से दूर रहे।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत