
National Doctors Day 2025 wishes: भारत में 1 जुलाई को डॉक्टर और बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र राय के सम्मान में मनाया जाता है। इस खास दिन को डॉक्टर्स के प्रति समर्पित किया गया है। आप खास मौके को सेलिब्रेड करने के लिए अपने फैमिली डॉक्टर्स से लेकर फ्रेंड्स डॉक्टर्स को मैसेजेस, कोट्स और स्टेट के जरिए डॉक्टर्स डे विश कर सकते हैं।
1."आपके हाथों में है जीवन की डोर, आप हैं हमारे जीवन के असली हीरो। नेशनल डॉक्टर्स डे पर आपको शत-शत नमन!"
2."बीमार को जीवनदान देना कोई आम काम नहीं, आप न सिर्फ डॉक्टर हैं बल्कि भगवान का दूसरा रूप हैं। हैप्पी डॉक्टर्स डे!"
3."आपका समर्पण, आपकी सेवा और आपकी मुस्कान, मरीज के लिए किसी दवा से कम नहीं होती। डॉक्टर्स डे पर सलाम है आपको!"
4."आपके कारण ही हजारों जिंदगियां मुस्कुराती हैं। डॉक्टर्स डे पर आपको कोटि-कोटि धन्यवाद!"
4."जब उम्मीदें टूटती हैं, तब एक डॉक्टर की हिम्मत नई उम्मीद जगाती है। डॉक्टर डे की हार्दिक शुभकामनाएं!"
5."सच कहा है किसी ने.. जीवन जीने की कला है। कई बार मौत के करीब से आपको वापस लाने वाला डॉक्टर उसकी सही कीमत बता देता है।"
6."दवाओं से सिर्फ बीमारियां ठीक होती हैं। एक सच्चा डॉक्टर ही होता है जो मरीज का इलाज कर सकता है।"
7. "भगवान सब की रक्षा खुद नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने अपने रूप में डॉक्टर धरती पर भेजा है। हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे!"
8. “मुझे पता ही नहीं चला, डॉक्टर की दवा से ज्यादा उनकी मुस्कुराहट काम कर गई!”
9. 'खुद को पीछे रख हर पल मरीजों का ध्यान रखने वाले सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं।'
जब जीवन डगमगाता है, और उम्मीदें थक जाती हैं। तब एक नन्ही-सी मुस्कान लेकर, सफेद कोट में आस जगाता है।
सुई नहीं, सहारा है वो, दवा नहीं, विश्वास है वो। तकलीफ की हर राह में, उम्मीद का अहसास है वो।
दिन-रात एक कर देता है, नींद-चैन सब भूल जाता है। अपने फर्ज की खातिर ही तो, हर दर्द को अपना बनाता है।
Wish you Happy Doctor's Day!
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.