
अंडरआर्म्स का कालापन एक आम समस्या है। यह कई महिलाओं के लिए शर्मिंदगी का कारण बनता है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे शेविंग करना, ज्यादा पसीना आना, डिओडोरेंट का इस्तेमाल और मृत त्वचा कोशिकाओं का जमा होना। मोटापा भी एक बड़ा कारण माना जाता है। इसी वजह से कई महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने से कतराती हैं। कुछ महिलाएं इस समस्या से निजात पाने के लिए ब्यूटी पार्लर में काफी पैसे खर्च करती हैं। लेकिन बिना पैसे खर्च किए, घर पर मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से भी इसे ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि रोजमर्रा की कुछ सामान्य चीजों से अंडरआर्म्स के कालेपन को कैसे दूर किया जा सकता है। ये प्राकृतिक उपाय आपके घर में आसानी से मिल जाएंगे। ये न सिर्फ कालेपन को दूर करेंगे, बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाएंगे।
शेविंग करने से त्वचा में जलन हो सकती है, जिससे कालापन हो सकता है।
ज्यादा पसीने के कारण अंडरआर्म्स में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। यह भी कालेपन का एक कारण है।
कुछ डिओडोरेंट में मौजूद रसायन त्वचा में एलर्जी पैदा कर सकते हैं।
त्वचा की मृत कोशिकाओं के अंडरआर्म्स में जमा होने से भी कालापन हो सकता है।
आलू का रस
आलू का रस अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में बहुत मददगार है। आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। इसमें कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है, जो त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करता है। यह न सिर्फ अंडरआर्म्स, बल्कि गर्दन के कालेपन को भी दूर करने में मददगार है। आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर 15-20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस उपाय को करने से अच्छा परिणाम मिलेगा।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को नमीयुक्त रखते हैं। एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालकर सीधे अंडरआर्म्स पर लगा सकते हैं या इसे मिक्सी में पीसकर जेल बनाकर भी लगा सकते हैं। 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मालिश करें और फिर पानी से धो लें। इस उपाय को रोजाना किया जा सकता है। इससे न सिर्फ कालापन दूर होगा, बल्कि अंडरआर्म्स की बदबू और पसीने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
नींबू का रस
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा को गोरा करने में मदद करता है। लेकिन, नींबू के रस को सीधे लगाने से त्वचा में जलन हो सकती है। इसलिए इसे पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें। नींबू के रस में थोड़ा पानी और चीनी मिलाकर अंडरआर्म्स पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाकर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें। फिर 10 मिनट तक सूखने दें और पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा कर सकते हैं।
खीरे का रस
खीरे का रस त्वचा को नमी प्रदान करता है और कालेपन को दूर करने में भी मदद करता है। खीरे के रस में ब्लीचिंग गुण होते हैं, इसलिए यह अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। खीरे को पीसकर उसका रस निकाल लें और इसे अंडरआर्म्स पर लगाकर कुछ मिनट बाद धो लें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.