
Obesity in India: अगले 25 वर्षों में भारत में 44 करोड़ भारतीय मोटापे का शिकार हो सकते हैं। इस तरह भारत चीन को पीछे छोड़ देगा, यह खुलासा दि लैंसेट की एक वैश्विक विश्लेषण रिपोर्ट में किया गया है। 2050 तक भारत में 21.8 करोड़ पुरुष और 23.1 करोड़ महिलाएं समेत कुल 44.9 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त होंगे, यानी कुल जनसंख्या का लगभग एक तिहाई हिस्सा अधिक वजन और मोटापे की समस्या से जूझ रहा होगा। इस तरह, सबसे ज़्यादा मोटापे से ग्रस्त लोगों वाले देश चीन को भारत पीछे छोड़ देगा।
रिपोर्ट के अनुसार 2021 में भारत में 15-24 वर्ष की आयु के लोग सबसे ज़्यादा वजन और मोटापे की समस्या से जूझ रहे थे। 1.68 करोड़ युवक और 1.3 करोड़ युवतियां इस समस्या से ग्रस्त थीं। 2021 में 18 करोड़ भारतीय अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त थे, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर था। चीन में 40.2 करोड़ लोग इस समस्या का सामना कर रहे थे, जिससे वह पहले स्थान पर था। लेकिन 2050 तक भारत में यह समस्या और बढ़ेगी और यह संख्या 150% तक बढ़ जाएगी, ऐसा रिपोर्ट में कहा गया है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर मोटापे की दर में 121% की वृद्धि होगी। 2050 तक मोटे बच्चों और किशोरों की संख्या 36 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। कम और मध्यम आय वाले देशों में यह समस्या बढ़ रही है, कुपोषण, व्यापक संक्रामक रोग इसके कारण बताए जा रहे हैं।
मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज, डाइट औऱ कैलोरी डिफेसिट पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा तेल-मसालेदार खाने से परहेज करें। ये मोटापा बढ़ाने के साथ हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ये करने के बाद वजन कम नहीं हो रहा है तो आप किसी ट्रेनर या फिर विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.