
Randeep hooda''s weight loss tips: बदलती लाइफस्टाइल और बाहरी खानपान के कारण ज्यादातर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। इस कारण से वेट बढ़ने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा है। वजन घटाने के लिए लोग एक से बढ़कर एक टिप्स अपनाते हैं। कई बार बीमारी की ठीक से पहचान ना कर पाने के कारण भी वजन कम करने में दिक्कत होती है। अगर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति वजन कम करना चाहता है तो सिंपल उपाय अपना कर भी आसानी से 15 से 20 किलो वजन कम किया जा सकता है।
ऐसा ही एक उदाहरण पेश करते हैं बॉलीवुड के एक्टर रणडीप हुड्डा। रणदीप ने 28 दिनों में 18 किलो वजन कम किया। उनकी वेट लॉस स्टोरी यकीनन प्रेरणादायक है। आज हम आपको रणदीप हुड्डा के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कम समय में तेजी से वेट लॉस किया। रणदीप मानते हैं कि तेजी से वजन घटाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन कुछ उपाय अपनाकर वेट लॉस करने में मदद मिलती है। आईए जानते हैं रणदीप हुड्डा के वेट लॉस जार्नी के बारे में।
रणडीप हुड्डा ने एक फिल्म के लिए 28 दिनों 18 किलो वेट लॉस किया। वेट लॉस के लिए रणडीप ने सिंपल टिप्स अपनाएं। बॉडी को फिट रखने के लिए रणडीप हुड्डा ने फास्ट या उपवास रखना शुरू। रणदीप ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने हफ्ते में 1 से 2 दिन फास्ट करना शुरू किया। फास्ट के दौरान रणदीप हुड्डा केवल ब्लैक टी, पानी, ग्रीन टी का सेवन किया। रणदीप कहते हैं कि लोग तरह-तरह की फास्टिंग करते हैं जो शरीर के लिए असल में फायदेमंद होती है। साथ ही पाचन तंत्र को भी आराम मिलता है।
रणदीप ने वेट लॉस के लिए ना सिर्फ उपवास किया बल्कि कठोर व्यायाम भी किया। उनके व्यायाम में कार्डियो एक्सरसाइज, हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज भी शामिल थी। एक्सरसाइज करने से शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी को आसानी से बर्न किया जा सकता है। कैलोरी बर्न होने से धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। अगर आप भी वेट लॉस के लिए रणदीप हुड्डा के टिप्स अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको न्यूट्रीशनिस्ट और एक्सपर्ट से जरुर मदद लेनी चाहिए। ऐसा करने से आप बिना किसी दिक्कत के वेट लॉस कर सकते हैं।
अगर आप कभी-तभी फास्ट रखते हैं तो इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेटर होता है। साथ ही उसे हील करने का समय भी मिल जाता है। लगातार खाते रहने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है और मेटाबॉलिज्म इफेक्ट करता है। अगर हफ्ते में 1 से 2 बार उपवास रखा जाए तो वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। आपको भी ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए।