अब तक आपने गुलाब जल चेहरे पर ही इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे बालों पर लगाने से भी कई फायदे हैं? कुछ चीज़ों के साथ मिलाकर लगाने से बाल घने और लंबे होते हैं।
आजकल बहुत से लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। कई लोग हेयर लॉस रोकने के लिए कई तरह के उत्पाद इस्तेमाल करते हैं। लेकिन गुलाब जल के इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और बाल घने व लंबे होते हैं।
26
अब तक आपने गुलाब जल चेहरे पर ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन इसे कुछ चीज़ों के साथ मिलाकर बालों पर लगाने से बाल घने और लंबे होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बालों पर कैसे इस्तेमाल करें...
36
गुलाब जल बालों की सेहत सुधारने का एक प्राकृतिक तरीका है। यह स्कैल्प को साफ़, नम रखता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। बालों को लंबा करने के लिए गुलाब जल का उपयोग करने के कुछ प्रभावी तरीके इस प्रकार हैं:
4. शैम्पू में मिलाएं: आप जो भी शैंपू इस्तेमाल कर रही है उसे कुछ मात्रा में निकाल कर अलग रख लें। अब इसमें करीब दो चम्मच तक गुलाब जल मिलाएं। अब शैंपू से बालों को साफ करें।
5. बाल धोने के बाद: जब बाल धुल लें तो उसके बाद गुलाब जल को हाथ में डालकर बालों में हल्के हाथ लगाएं। ऐसा करने से भी आपके बाल सॉफ्ट एंड सिल्की हो जाएंगे।
66
प्राकृतिक या घर पर बना गुलाब जल इस्तेमाल करें। घर में गुलाब जल बनाने के लिए आपको गुलाब की पेटल्स यानी की पत्तियां चाहिए होंगी। पत्तियों को एक भगोने में डालें और थोड़ा पानी एड करें। अब गैस में उबालने के लिए रख दें। आपको भागोने के अंदर एक स्टैंड में खाली कटोरी रखनी होगी। भगोने को अच्छी तरीके से आटे की लोई लगाकर ढक दें ताकि भाप बाहर न निकले। करीब 5 से 10 मिनट या 15 मिनट तक पानी उबालने पर स्टीम अंदर रखी कटोरी में इकट्ठी हो जाएगी। इस तरह से आप आसानी से घर में रोज वॉटर बना सकते हैं। हफ़्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.