
Blemishes Removal Hacks: चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या से हर तीसरी लड़की जूझती है। कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बावजूद असर न के बराबर होता है। सवाल है-क्या दाग-धब्बे दूर करने का कोई आसान घरेलू उपाय है? इसका जवाब देती हैं मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन। उनके मुताबिक, पुदीने में दाग-धब्बों को मिटाने का राज छुपा है। बिना महंगे प्रोडक्ट के, सिर्फ किचन में मौजूद इस आसान सामग्री से आप स्किन की कई समस्याओं का समाधान पा सकती हैं।
दशकों से अपने हर्बल और आयुर्वेदिक स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर शहनाज हुसैन ने हाल ही में अपने #AskShahnaz सेशन में इस नुस्खे को साझा किया। उन्होंने बताया, 'पुदीने की पत्तियों को पानी के साथ पीसकर पेस्ट बना लें और इसे दाग-धब्बों पर लगाएं।' कुछ ही दिन में दाग-धब्बे हल्के पड़ जाते हैं।
पुदीना न केवल अपनी ठंडी और तरोताज़ा खुशबू के लिए जाना जाता है, बल्कि यह त्वचा को भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है। एक शोध (2022, Molecular Diversity Preservation International) के मुताबिक, पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को UV-B किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, समय से पहले बूढ़ा होने से रोकते हैं और स्किन कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
पुदीना (Mint) स्किन के लिए फायदेमंद है, लेकिन यह हर किसी पर सूट नहीं करता। कुछ लोगों को इसे लगाने से जलन, लालिमा या एलर्जी हो सकती है। जिनकी स्किन सेंसिटिव हो, जिन्हें एक्जिमा या सोरायसिस की समस्या हो, या जिनकी त्वचा बहुत ड्राई हो, उन्हें पुदीना लगाने से बचना चाहिए।
गर्मियों में जहां पुदीना आपको ठंडक और ताजगी देता है, वहीं स्किनकेयर में इसका इस्तेमाल आपको प्राकृतिक निखार और दाग-धब्बों से राहत दिला सकता है। अगली बार जब चेहरे पर दाग-धब्बे परेशान करें, तो शहनाज हुसैन का यह आसान पुदीना फेस पैक जरूर आजमाएं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.