हल्दी का इस्तेमाल सिर्फ़ खाने में ही नहीं, बल्कि शादियों और शुभ कार्यों में भी किया जाता है। इसे पवित्र भी माना जाता है। हल्दी का इस्तेमाल सिर्फ़ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि सुंदरता के लिए भी किया जा सकता है। हल्दी के सेवन से हमारे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। यह शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद करती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। रोज़ाना हल्दी का सेवन करने से हमें कई फायदे होते हैं। हम में से ज़्यादातर लोग हल्दी के फायदों के बारे में जानते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हल्दी नुकसान भी पहुंचा सकती है। जी हाँ, हल्दी हमें कुछ बीमारियों का शिकार भी बना सकती है। आइए जानते हैं वो कौन सी बीमारियाँ हैं।