
Yoga Practices to Reduce Stress: मेडिटेशन और योगा मन और शरीर का एक ऐसा अभ्यास है, जिससे न सिर्फ बॉडी रिलेक्स महसूस करती है बल्कि स्ट्रेस भी कम होता है। कुछ योगा प्रैक्टिस जैसे आसन, प्राणायाम शरीर को रिलैक्स देते हैं। इससे फोकस करने की क्षमता भी बढ़ती है। योगा के दौरान विभिन्न प्रकार की टेक्निक्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप लंबे समय से चिंता में हैं, तो मेडिटेशन और योगा का अभ्यास कर खुद को अच्छा महसूस करा सकते हैं।
प्राणायाम एक महत्वपूर्ण योग है, जिसमें सांस को नियंत्रित करके शरीर और मन को स्वस्थ बनाया जाता है। सांस लेना और छोड़ना एक तकनीक है, जिससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप रोजाना प्राणायाम करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपके मन को शांति मिलती है बल्कि तनाव भी धीरे-धीरे कम होने लगता है। प्राणायाम में अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, आदि रोजाना कर सकते हैं।
स्ट्रेस कम करने के लिए आप रोजाना चाइल्ड पोज यानी कि बालासन कर सकते हैं। इसे करना बेहद आसान होता है। घुटनों के बल बैठकर अपने पेट और कंधों को आगे की तरफ झुकाएं। इसे करने से न सिर्फ स्पाइन स्ट्रेट होती है बल्कि एंजायटी भी कम होती है। आप 30 सेकंड से 5 मिनट तक बालासन आसान कर सकते हैं।
स्ट्रेस दूर करने के लिए आप रोजाना विपरीतकरणी योगा कर सकते हैं। इसे करना आसान होता है। जमीन में पीठ के बल लेट जाएं और उसके बाद पैरों को दीवार के सहारे ऊपर उठाइए। आपको इस पोजीशन में कुछ देर तक रहना है। ऐसा करने से न सिर्फ आपको स्ट्रेस में आराम मिलेगा बल्कि बैक पेन भी कम होगा।
और पढ़ें: Weight Loss Journey: न जिम न ही कोई खास डाइट, नेचुरली महिला ने किया 61 किलो वेट लॉस
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.