
Stretch Marks Treatment at Home: स्ट्रेच मार्क्स समय के साथ शरीर पर दिखाई देते हैं। हालांकि, ये एक आम समस्या है, जो अक्सर अचानक वजन बढ़ने या घटने, प्रेग्नेंसी, हार्मोनल बदलाव या तेजी से बढ़ने की वजह से होती है। इस दौरान, स्किन की इलास्टिसिटी कम हो जाती है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं। ये निशान ज्यादातर पेट, जांघों, कूल्हों, हाथों और कमर के आस-पास दिखाई देते हैं। एक बार ये दिखाई देने के बाद, इन्हें ठीक करना मुश्किल होता है। हालांकि, सही देखभाल और नेचुरल चीजों का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप महंगे ट्रीटमेंट से बचना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां, हम स्ट्रेच मार्क्स कम करने के घरेलू नुस्खे शेयर कर रहे हैं। इनका इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।
नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और डेड स्किन को ठीक करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड स्किन की सूखी परत को नरम करते हैं।
आप घर पर मौजूद एलोवेरा के पौधे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें हीलिंग और स्किन रिपेयर के गुण होते हैं जो स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
चीनी स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मददगार हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह एक नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करती है, डेड स्किन को हटाती है और नए स्किन सेल्स को बढ़ावा देती है।
ये भी पढ़ें- Mawa Making Hacks: नकली मावे से छुटकारा! 4 ट्रिक से घर में ऐसे करें जल्दी तैयार
आलू स्ट्रेच मार्क्स कम करने में बहुत मददगार होते हैं। कई स्टडीज से पता चला है कि आलू में विटामिन और मिनरल होते हैं जो स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- Plastic Eating Diet Trend: चीन में वजन घटाने का जानलेवा ट्रेंड, गलती से भी यह रिपीट ना करना…