Foods Avoid During Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाना बेहतर होता है क्योंकि ये इस मौसम में शरीर के लिए अच्छे नहीं होते। आइए जानते हैं गर्मियों में किन फूड आइटम से परहेज करना चाहिए।
गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में बीमार पड़ने का खतरा होता है। गर्मियों में कुछ खाद्य पदार्थ डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं। इसकी वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। कई बार अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो खाद्य पदार्थ...
28
नमक कम खाएं
गर्मियों में नमक कम खाएं! ज़्यादा नमक खाने से बीपी, सूजन और दिल की बीमारियां हो सकती हैं। हेल्थलाइन के अनुसार, गर्मियों में नमक का सेवन कम करें। नमक हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाता है। लेकिन ज़्यादा नमक खाने से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर, सूजन और दिल से जुड़ी बीमारियां होने का ख़तरा रहता है।
चाय-कॉफ़ी पीने वाले गर्मियों में भी इन्हें नहीं छोड़ते। एक-दो कप तक तो ठीक है, लेकिन कुछ लोग दिन में कई बार पीते हैं। चाय-कॉफ़ी गर्म तासीर की होती हैं। ये शरीर की गर्मी बढ़ाती हैं। चाय-कॉफ़ी की जगह नींबू पानी, छाछ पिएं। गर्मी से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
48
अचार से रहें दूर
गर्मियों में अचार नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से शरीर में पानी जमा हो जाता है और सूजन आ जाती है। इसके अलावा, अपच भी हो सकती है। यह अल्सर को और ज़्यादा बढ़ा सकता है।
58
तीखा न खाएं
गर्मियों में तीखा नहीं खाना चाहिए। तीखे में ज़्यादा मात्रा में मौजूद कैप्साइसिन शरीर में पित्त दोष को बढ़ाता है। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। बहुत पसीना आता है, त्वचा पर रैशेज़ हो जाते हैं।
68
जंक फ़ूड और तले हुए खाने से बचें
जंक फ़ूड और तले हुए खाने सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। सर्दियों में इन्हें खाया जा सकता है, लेकिन गर्मियों में ये आपको बीमार कर सकते हैं। समोसा, बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज़ जैसी चीज़ें डिहाइड्रेशन का कारण बनती हैं। इन्हें पचाना मुश्किल होता है।
गर्मियों में ग्रिल्ड मांस नहीं खाना चाहिए। बाहर का तापमान ज़्यादा होता है। ग्रिल्ड मांस खाने से शरीर का तापमान और बढ़ जाता है। इससे आप डिहाइड्रेट हो सकते हैं।
88
डार्क चॉकलेट न खाएं
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में डार्क चॉकलेट नहीं खानी चाहिए। इसमें कैफीन ज़्यादा होता है। ज़्यादा खाने से दस्त, चिड़चिड़ापन, घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप डिहाइड्रेट भी हो सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.