Morning Health Guide: ब्रेकफास्ट दिन की सेहत तय करता है, लेकिन कई बार हम अनजाने में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान करते हैं। हम यहां पर 5 इंडियन ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे जिसे भूलकर भी सुबह नहीं खाना चाहिए।
सुबह का नाश्ता हमारे सेहत की दिशा तय करता है। ये हमे सेहतमंद बना सकता है या फिर बीमार। बहुत से लोग रोज सुबह अपने फेवरेट ब्रेकफास्ट खाते हैं, जो टेस्टी होते हैं, लेकिन शरीर के लिए ठीक नहीं माने जाते हैं। इन 5 नाश्ते को सुबह के खाने में बिलकुल टालना चाहिए क्योंकि इनमें पोषक तत्व कम और कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं। इनमें फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है।
27
सेवई उपमा (मैदे से बना उपमा)
मैदे से बने शेवया (एग नोॉडल जैसे स्टाइल) में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बहुत कम होते हैं और ज़्यादातर कार्बोहाइड्रेट होते हैं। यह मधुमेह, वजन बढ़ने या ब्लड शुगर स्पाइक जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है। गर उपमा पसंद है तो गेहूं या बाजरी की शेवियों और सब्जियों के साथ बनाकर खाएं, ह अधिक हेल्दी विकल्प हो सकता है।
37
सेट डोसा (मैदे से)
मैदे के पिठे से बना डोसा शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं देता क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन की कमी होती है। रेफाइंड मैदा पाचन को धीमा और ब्लड शुगर को बिगाड़ सकता है, जिससे वजन भी बढ़ सकता है। इसके बजाय उडद दाल और चावल के पारंपरिक डोसे या मिलेट्स का उपयोग करें। ये हेल्दी नाश्ता हो सकता है।
47
सूजी का उपमा
रवा का उपमा भी सिर्फ कार्बोहाइड्रेट देता है और इसके खाने से ज्यादा पोषण नहीं मिलता। इस वजह से सुबह इसे खा कर आप जल्दी भूखे और सुस्त महसूस कर सकते हैं। बाजरा या गेहूं के रवे का उपयोग करें। सब्जियां ढेर सारी डालें, ताकि फाइबर और पोषक तत्व बढ़ जाए।
57
पूड़ी सब्जी
सुबह-सुबह ज्यादातर भारतीय को पूड़ी सब्जी खाना पसंद होता है। लेकिन इसमें तेल, कैलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। रोज सुबह इसे खाने से वजन तेजी से बढ़ सता है। पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।
67
चीनी-गुड़ से बना पोंगल
मीठे पोंगल में रिफाइंड शक्कर और गुड़ का ज्यादा इस्तेमाल होता है, साथ में गुड़ या साखर के कारण यह ब्लड शुगर को जल्दी बढ़ाता है। वजन कम करने वालों और मधुमेह रोगियों को इससे सावधान रहना चाहिए। सुबह के ब्रेकफास्ट में इसे बिल्कुल ना खाएं।
77
नाश्ते में क्या खा सकते हैं
आप सुबह के नाश्ते में मूंग दाल चिल्ला,वेजिटेबल ओट्स,स्प्राउट्स सलाद,मिलेट्स डोसा, उबले अंडे और एक ब्राउन ब्रेड, फल और नट्स खा सकते हैं। ढेर सारी सब्जियों से भरा पोहा भी खा सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.