Toilet में बैठे-बैठे करते हैं फोन इस्तेमाल, हो जाएं सावधान, लग सकती हैं दर्दनाक बीमारियां

Published : Feb 24, 2025, 03:14 PM ISTUpdated : Feb 24, 2025, 03:15 PM IST
Toilet seat

सार

टॉयलेट में ज़्यादा फोन इस्तेमाल से बवासीर और फिस्टुला जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। डॉक्टरों ने खराब जीवनशैली और कम पानी पीने को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Using Phone in Toilet: क्या आप शौचालय की सीट पर बैठे-बैठे लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर हां, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। यह आदत आपको बीमार कर सकती है। इस तरह की आदत दुनिया भर में स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंताओं की वजह बनी है।

मेडिकल एक्सपर्ट्स वयस्कों में बवासीर और एनल फिस्टुला के मामलों में हो रही खतरनाक वृद्धि पर चिंता जता रहे हैं। इसके लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए लंबे समय तक शौचालय में बैठे रहना जिम्मेदार मान रहे हैं।

टॉयलेट में बहुत अधिक फोन इस्तेमाल करने से हो रही बीमारियां

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल के सीनियर रोबोटिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जिग्नेश गांधी ने बताया है कि जीवनशैली की आदतों और शौचालयों में बहुत अधिक फोन इस्तेमाल करने से लोगों को बीमारियां हो रहीं हैं।

यह भी पढ़ें- लंबे समय तक अल्टरनेटिव दवाओं से लेड पॉइजनिंग का ख़तरा, जानिए डाॅक्‍टरों ने क्‍या कहा?

डॉ. रवि रंजन ने बताया कि ESIC हॉस्पिटल में 1 साल में बवासीर और फिस्टुला के 500 से अधिक मामले आए। खराब जीवनशैली, कम पानी पीना, जंक फूड का सेवन और मोबाइल फोन पर अधिक समय बिताना इसके लिए जिम्मेदार हैं।

फाइबर युक्त भोजन करना और पर्याप्त पानी पीना जरूरी

डॉ. बीरबल ने बताया कि खराब भोजन और लंबे समय तक शौचालय में बैठने से कब्ज की समस्या बनी रहती है। इससे दर्दनाक सूजन होता है जो आगे जाकर बवासीर और यहां तक ​​कि एनल फिस्टुला का रूप ले लेता है। इससे बचने के लिए फाइबर युक्त भोजन ग्रहण करना, पर्याप्त पानी पीना और शौचालय में अधिक देर तक बैठने से बचना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- फैट से फिट बना देगा मशरूम, 6 फायदे सुन तुरंत डाइट में कर लेंगे शामिल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत