कच्ची नींद से हैं परेशान? रात में नींद टूटने से है चिंता? जानिए अच्छी नींद के 4 ज़बरदस्त हैक्स जो देंगे आपको सुकून भरी नींद।
अच्छी नींद सबको चाहिए, सभी चाहते हैं कि जब वो सोएं तो रात में नींद न टूटे। बहुत से लोग अपने कच्चे नींद से परेशान रहते हैं। आज के इस लेख में हम आपके साथ पक्की और अच्छी नींद से जुड़े 4 हैक शेयर करेंगे, इस हैक से आपको रात हो या दिन इतनी अच्छी नींद आने वाली है, कि आप इसे अपने दोस्तों और फैमिली को जरूर सजेस्ट करने वाले हैं। चलिए नींद से जुड़ी इन चार जरूरी हैक के बारे में जान लें।
अच्छी नींद के लिए जरूरी चार हैक
1. गर्म (Hot): गर्म पानी से नहाएं
सोने से पहले एक गर्म पानी से नहाएं।
गरम पानी से नहाने से आपके शरीर को संकेत मिलता है कि अब आपके आराम का समय है। इसके अलावा गर्म पानी से नहाने से शरीर की थकान, दर्द और चिंता दूर होती है।
गर्म पानी से स्नान करने से शरीर का स्ट्रेस कम होता है और नींद के लिए दिमाग को शांत होने में मदद मिलती है।
2. ठंडा (Cold): कमरे के तापमान को ठंडा करें
अपने कमरे का तापमान ठंडा रखें। जब आपका कमरा ठंडा होगा तो आप रजाई, कंबल में घुसकर सोएंगे इससे भी आपको अच्छी नींद आएगी।
शोध बताते हैं कि ठंडे वातावरण में सोने से गहरी और बेहतर नींद आती है।
कमरे का तापमान लगभग 18-20 डिग्री सेल्सियस रखने की कोशिश करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.