पेट आसानी से कम नहीं होता है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। रोजाना एक्सरसाइज करनी पड़ती है। हेल्दी खाना ही खाना पड़ता है। बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए, लेकिन कुछ लोग ये सब करने के बाद भी अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग कुछ टिप्स को फॉलो करके बहुत आसानी से वजन कम कर सकते हैं, क्या हैं वो टिप्स आइए जानते हैं…।
26
गर्म पानी : रोजाना सुबह उठते ही गर्म पानी पीने की आदत डालें, क्योंकि ये पानी कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इससे पेट की चर्बी आसानी से कम होती है। इससे आपका पेट कम होता है। वजन भी कम होता है।
36
व्यायाम : रोजाना सुबह उठकर व्यायाम करने की आदत डालने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। व्यायाम से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। पेट भी कम होता है। सबसे जरूरी है कि आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसके लिए रोजाना आधा घंटा व्यायाम करें।
46
पोषक तत्व : वजन कम करने के लिए आपको बाहर का खाना बंद करना होगा। सबसे जरूरी है कि आप घर का बना हेल्दी खाना ही खाएं। यानी प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें। यानी रोटी, चावल की जगह फल, सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और आपका वजन कम करने में मदद करते हैं।
56
डिहाइड्रेशन न होने दें : हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। पानी आपको वजन कम करने में भी मदद करता है। कई लोगों को प्यास लगने पर भूख लगने का भ्रम होता है और वे खाना खा लेते हैं। इससे आपका वजन बढ़ता है, इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
66
अच्छी नींद : नींद भी आपको वजन कम करने में मदद करती है। इसलिए आप रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद भी आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.