
What is the reason for body pain: क्या आपको अक्सर सुबह उठते ही शरीर में भारीपन या दर्द महसूस होता है, आपका पूरा शरीर दर्द करता रहता है। तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। कई लोग सुबह उठते ही बदन दर्द को थकान, गलत पोजीशन में सोने या बढ़ती उम्र का संकेत मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में यह एक छिपी हुई गंभीर बीमारी हो सकती है। अगर समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए, तो बड़ी समस्या से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं सुबह उठते ही बदन दर्द किस बीमारी का लक्षण हो सकता है...
सुबह होने वाला बदन दर्द थायराइड विकार के कारण भी हो सकता है। हाइपोथायरायडिज्म में भी शरीर में अकड़न और दर्द की समस्या आम है, खासकर सुबह के समय। थकान, वजन बढ़ना और ठंड लगना इसके अन्य लक्षण हैं। शरीर में थायरॉइड हॉरमोन की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न या दर्द हो सकता है।
1. थायरॉइड हॉरमोन की कमी से शरीर की ऊर्जा उत्पादन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे शरीर भारी और दर्दनाक महसूस होता है।
2. थायरॉइड के कमज़ोर होने पर मांसपेशियों में सूक्ष्म सूजन हो सकती है, जो सुबह उठने पर ज़्यादा महसूस होती है।
3. घुटनों, कंधों और गर्दन में अकड़न और दर्द हो सकता है। ऐसा आमतौर पर सुबह उठते ही ज़्यादा होता है।
4. रात भर सोने के बाद भी आपको ऊर्जा की कमी महसूस होती है, जिससे शरीर में दर्द होता है।
अगर सुबह के समय आपकी हड्डियों और मांसपेशियों में सबसे ज्यादा दर्द होता है, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है। बिना धूप के जीवनशैली और खान-पान की कमी इसका कारण हो सकती है।
फाइब्रोमायल्जिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द, थकान और नींद में खलल जैसी समस्याएं होती हैं। सुबह के समय यह दर्द ज्यादा होता है, क्योंकि मांसपेशियां अकड़ जाती हैं।
रूमेटाइड अर्थराइटिस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर के जोड़ सूज जाते हैं, खासकर सुबह उठने पर। मरीजों को जागते समय बहुत दर्द और अकड़न का अनुभव होता है।
अच्छी नींद न आने या तनाव में रहने से भी मांसपेशियों में दर्द होता है और सुबह शरीर सुस्त हो जाता है। इसके कारण सुबह उठते ही शरीर में दर्द बना रहता है।