
Beby Health Care Tips: एक साल के कम उम्र के बच्चे अक्सर लेटे-लेटे उल्टी कर देते हैं। कई बार तो उल्टी इतनी भयानक हो जाती है कि उनका मुंह और नाक दोनों अवरोध हो जाता है और बच्चा सांस नहीं ले पाता है। उनकी जान पर बन आती है। ऐसी स्थिति अक्सर पैरेंट्स को डराती है। लेकिन जब भी बच्चे के साथ ऐसा हो तो तुरंत माता-पिता को कुछ काम करना चाहिए। पीडियाट्रिशियन डॉक्ट मयूर कलसारिया ( Dr. Mayur Kalsariya) ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी जानकारी दी है, जिसे हर माता-पिता को जानना चाहिए।
उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ' कल इमरजेंसी में एक मदर अपने बच्चे को लेकर आई। वो लेटे-लेटे उल्टी कर दिया था। उसका पूरा शरीर काला पड़ गया था। हमने सक्शन वैगरह दिया अब बच्चा स्थिर है। पर आपका बच्चा जब लेटे लेटे वोमिटिंग कर देता है तो आपको क्या करना है इसकी जानकारी होनी चाहिए।'
उन्होंने आगे बताया कि अगर बच्चा सीधा लेटा है और ऐसे ही वोमिटिंग कर रहा है, तो उसे लेफ्ट पोजिशन में कर दें। जब तक उसका वोमिटिंग हो, तब तक लेफ्ट में रखना है। जब बच्चा वोमिटिंग कर दे, तो उसे कंधे पर लें और सही तरीके से बर्प (burp) करना है। ये लाइफ सेविंग मूमेंट होगा बच्चे के लिए। सभी माता-पिता को इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए।
बच्चे को जोर से हिलाना या उठाना,कई पैरेंट्स बच्चे की उल्टी रोकने के लिए उसे जोर से हिला देते हैं, जो उल्टी को और बढ़ा सकता है और बच्चे को असहज कर सकता है।
अचानक खाना या पानी देना- उल्टी के तुरंत बाद बच्चे को खाना या ज्यादा पानी देना उल्टी को बढ़ा सकता है।
बच्चे को अकेला छोड़ देना- उल्टी करते समय बच्चे को छोड़ देना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनके गले में उल्टी अटक सकती है।
और पढ़ें: Flossing: दांतों को कहीं नुकसान तो नहीं पहुंचा रही फ्लॉसिंग? जानें करने का सही तरीका
बच्चे को साइड में लिटाएं - बच्चे को हमेशा बाएं साइड पर लिटाना चाहिए। इससे उल्टी गले में जाने की संभावना कम होती है और बच्चा आराम महसूस करता है।
हल्का कपड़ा या तौलिया पास रखें – उल्टी की सफाई के लिए पास में हमेशा तौलिया या कपड़ा रखें।
डकार दिलाएं- उल्टी होने के बाद बच्चे को कंधे पर लिटाकर डकार दिलाएं।
छोटे-छोटे सिप्स में पानी दें – बच्चे की हालत स्थिर होने के बाद धीरे-धीरे छोटे सिप्स में पानी या ओआरएस दें, ताकि डिहाइड्रेशन न हो।
असामान्य लक्षणों पर ध्यान दें - अगर उल्टी के साथ बुखार, रक्त, लगातार सूखापन या बच्चा बहुत सुस्त हो गया हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: DIY SOS: घर में मौजूद सस्ते सामान से पाएं हेल्थ प्रॉब्लम्स का इलाज, डॉक्टर ने बताया
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.