कांजी सबके लिए नहीं! इन लोगों के लिए बन सकती है परेशानी का कारण

Published : Jan 24, 2025, 06:43 PM IST
when and whom should not drink kanji know its 5 side effects

सार

सर्दियों में कांजी पीने के कई फायदे हैं, लेकिन ये सभी के लिए सही नहीं। गैस्ट्रिक, लो ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कमजोर इम्यूनिटी, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कांजी पीने से बचना चाहिए।

उत्तर भारत में सर्दियों के दिनों में अक्सर लोग बीटरूट, आंवला, हल्दी और गाजर समेत कई सारी सब्जियों से कांजी बनाकर पीते हैं। आपको बता दें कि सर्दियों में कांजी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। कहा जाता है कि कांजी हमारे गट हेल्थ के लिए बेहत फायदेमंद होता है। ऐसे में चलिए हम आपको इस फायदेमंद चीज के बारे में कुछ बताएंगे। बता दें कि कांजी सभी के लिए फायदेमंद नहीं है, ये इन लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

ये लोग भूलकर भी न पीएं कांजी

गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या वाले लोग:

  • कांजी का खट्टापन पेट में एसिडिटी बढ़ा सकता है।
  • इसमें मौजूद फर्मेंटेशन गैस्ट्रिक परेशानी को और बढ़ा सकता है।

कॉइल और लिक्विड: मच्छरों का खात्मा या आपकी सेहत की बर्बादी?

लो ब्लड प्रेशर के मरीज:

  • कांजी में मौजूद नमक लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
  • इससे ब्लड प्रेशर और कम हो सकता है, जिससे चक्कर आना या कमजोरी महसूस हो सकती है।

डायबिटीज के मरीज:

  • कांजी में चीनी या गुड़ का उपयोग किया जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
  • यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। साथ ही चावल का कांजी डायबिटीज के मरीजों को नहीं पीना चाहिए।

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग:

  • कांजी में मौजूद फर्मेंटेड बैक्टीरिया कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं।
  • यह विशेष रूप से बुजुर्गों या लंबे समय से बीमार लोगों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

कोई दवा-दारू नहीं, गट हेल्थ होगा एकदम दुरुस्त, खाने में शामिल करें ये 5 चीजें

गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे:

  • फर्मेंटेशन के कारण कांजी में प्राकृतिक अल्कोहल बन सकता है, जो गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • यह पेट की गड़बड़ी और अन्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत