महिलाओं के लिए पिस्ता खाने के 6 साइंटिफिक फायदे, डाइट में तुरंत करें शामिल

Published : Feb 15, 2025, 05:47 PM IST
pistachios

सार

30 के बाद महिलाओं के लिए पिस्ता एक सुपरफूड है। हार्मोन बैलेंस, दिल की सेहत, वजन नियंत्रण समेत कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं।आइए जानते हैं इसके बारे में।

pistachios benefits for women: 30 के बाद महिलाओं को अपने हेल्थ पर पूरा फोकस करना चाहिए। हेल्दी डाइट में नट्स खासकर पिस्ता (Pistachios) को जरूर शामिल करना चाहिए। ये ना सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भारतीय महिलाओं के लिए यह एक वरदान है। स्किन फ्रेंडली, एनर्जी बूस्टर और हार्मोन बैलेंसिंग वाले इस सुपरफूड के कई और फायदे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।

1.हार्मोन बैलेंस और पीरियड हेल्थ

पिस्ता में विटामिन B6 और मैग्नीशियम होता है, जो पीरियड क्रैम्प्स को कम करता है। मूड स्विंग्स को भी रोकने में हेल्प करता है। PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) वाली महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद है।

2.दिल को रखता है हेल्दी

पिस्ता कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें:बच्चों की बदतमीजी से हैं परेशान? जानें बच्चों को संस्कार सिखाने के आसान तरीके

3.पिस्ता वेट को करता है मैनेंज

पिस्ता में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। यह लंबे वक्त तक पेट को भरा भी महसूस करता है। यह वजन घटाने में मददगार होता है।

4. खूबसूरत स्किन और बालों के लिए वरदान है पिस्ता

पिस्ता में विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन ग्लो बढ़ाते हैं और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसके हेल्दी फैट्स बालों को मजबूती और चमक लाते हैं।

5. हड्डियों और जोड़ों को बनाए मजबूत बनाता है पिस्ता

बढ़ती उम्र में महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसे मजबूत बनाने का काम पिस्ता करता है। पिस्ता में कैल्शियम, मैग्नीशिय और फॉस्फोरस है जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।महिलाओं में मेनोपॉज के बाद हड्डियों की कमजोरी को कम करने में मदद करता है।

और पढ़ें:Up Style Tehri Recipe: लखनवी बिरयानी को भूल जाएंगे, जब बनाएंगे यूपी स्टाइल तहरी

6. ब्रेन और आई हेल्थ को बूस्ट करता है पिस्ता

पिस्ता मेमोरी और फोकस बढ़ाने में मदद करता है, जिससे महिलाओं की मेंटल हेल्थ बेहतर रहती है।इसमें मौजूद ल्यूटिन और ज़ैंथिन आंखों की रोशनी को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर होता है जो पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होता है।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट