37 kg weight loss journey: अकांक्षा गौतम ने बिना जिम जाए 37 किलो वजन कम किया। हाई प्रोटीन डाइट, होम वर्कआउट, कार्डियो और योगासन के जरिए उन्होंने वजन घटाया। जानें उनकी वेट लॉस जर्नी।
दो बच्चों की मां अकांक्षा गौतम का वजन बच्चों की डिलिवरी के बाद बढ़ गया। अकांक्षा 95 किलो की हो चुकी थीं। अधिक वजन बढ़ने से शारीरिक दिक्कतों का सामन करना पड़ रहा था। महिला को डबल एक्सएल साइज के कपड़े फिट होते थे। फिर घर में कुछ आसान एक्सरसाइज और लाइफस्टाल चेंज अपनाकर अकाक्षां ने 37 किलो वेट लॉस किया। वेट लॉस के दौरान चेयर एक्सरसाइज ने खूब मदद की। आप भी अकांक्षा की वेट लॉस जर्नी को अपना सकते हैं।
अकांक्षा का मानना है कि आप अगर घर में रोजाना वर्कआउट करते हैं, तो शरीर में तेजी से फर्क नजर आने लगता है। हफ्ते में 5 दिन सिट अप्स, जंपिंग रोप, स्क्वाट्स आदि मसल्स को मजबूत बनाते हैं और एक्स्ट्रा चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। रोजाना 20 मिनट का समय होम वर्कआउट में जरूर देना चाहिए।
होम वर्कआउट के साथ आकांक्षा की डाइट में हाई प्रोटीन फूड शामिल थे, जिसमें मुख्य रूप से सब्जियां, दालें, अनाज और हेल्दी नट्स मुख्य थे। अगर आप भी वजन कम करना चाहती हैं, तो हाई प्रोटीन डाइट ले सकती हैं। खाने में अनहेल्दी कार्ब हटाना बहुत जरूरी है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो प्रोटीन के लिए मीट भी खा सकती हैं। ऐसे शरीर को कम कैलोरी में ज्यादा एनर्जी मिलेगी।
45
कार्डियो एक्सरसाइज ने की वेट लॉस में मदद
अकांक्षा रोजाना वेट लॉस के लिए कॉर्डियो एक्सरसाइज भी करती थी, जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगा। कार्डियो के लिए रोजाना वॉक, जॉगिंग, साइकलिंग, स्वीमिंग की जा सकती है। इससे भी तेजी से कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।
55
योगा से वेट लॉस
अकांक्षा ने वेट लॉस के लिए कुछ आसन भी अपनाए। बिना जिम में जाए वेट लॉस करना हो तो योगा भी रोजाना किया जा सकता है। वेट लॉस के लिए कुछ योग जैसे कि धनुरासन,कोबरा मुद्रा या भुजंगासन, सेतु बंध सर्वांगासन, सूर्य नमस्कार आदि किया जा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.