रात को मोजे पहनकर सोना सही या गलत? जानें इसके फायदे और नुकसान

सर्दियों के दिनों में अधिकतर लोग रात के समय मोजे पहनकर सोते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोजे पहनकर सोना हेल्थ के लिए सही है या गलत? अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं।

Deepali Virk | Published : Jan 9, 2023 3:57 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : शरीर में सबसे ज्यादा ठंडक पैरों से पहुंचती है। जी हां, अगर आप नंगे पर रहते हैं तो आपको सर्दी लगने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं। ऐसे में पैरों को सुरक्षित रखने के लिए लोग मोटे-मोटे जुराब या जूते पहने रहते हैं और कई लोग तो रात को सोते वक्त भी मोजे पहने रहते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि रात को मोजे पहनकर सोना सही होता है या गलत? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं रात को मुझे पहन कर सोने के फायदे और नुकसान और यह भी बताते हैं कि आप किस तरीके से अपने पैरों को गर्म रख सकते हैं...

मोजे पहनकर सोने के फायदे
- सर्दियों में सोने से पहले मोजे पहनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके शरीर को गर्म रखता है।
- यह आपके पैरों को सूखने या रूखी त्वचा होने से भी बचाता है।
- सोते समय मोजे पहनने से पैरों में रक्त प्रवाह बेहतर होता है।
- यह फटी एड़ियों को ठीक करता है।
- एक रिसर्च के मुताबिक ठंडी जगह पर रात में सोने के दौरान बिस्तर के मोजे का उपयोग करके पैर गर्म करने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।

Latest Videos

मोजे पहनकर सोने के नुकसान
मोजे पहनकर सोना हमेशा फायदेमंद नहीं होता है और कुछ परिस्थितियों में यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। जैसे-
- बहुत टाइट मोज़े पहनने से ब्लड सर्कुलेशन खराब हो सकता है और यह हानिकारक हो सकता है। ये बीपी को बढ़ा सकता है।

- मोजे अगर टाइट है और नियमित रूप से साफ नहीं किए जाते हैं, तो आपके पैरों के लिए ठीक से सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।

- नायलॉन या अन्य सामग्री से बने मोजे त्वचा के अनुरूप नहीं होते हैं। अगर आप इन्हें बहुत लंबे समय तक पहने रहें तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए, आपको सूती मोजे पहनना चाहिए। इसके अलावा, अपने मोजे नियमित रूप से बदलें।

- मोजे पहनने से कई बार आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और सांस लेने में समस्या हो सकती है।

- टाइट मोजे पहनना असुविधाजनक हो सकता है और आप रात को अच्छी नींद नहीं ले पाएंगे।

पैरों को गर्म रखने के अन्य तरीके
- रात में सोने से पहले गर्म तेल से अपने पैरों की मालिश कर सकते हैं। इससे पर गरम रहते हैं।

- आप अपने पैरों को गर्म पानी से धो सकते हैं और अपने कंबल में जा सकते हैं।

- आप एक गर्म पानी की बोतल का उपयोग कर सकते हैं और एक बार जब आपके पैर पर्याप्त गर्म हो जाएं तो आप इसे हटा सकते हैं।

- आप सोने से कम से कम एक घंटे तक गर्म जुराबे या मोजे पहन सकते हैं और बिस्तर पर जाने से पहले उन्हें उतार सकते हैं।

और पढ़ें: सुबह उठकर सबसे पहले खाएंगे पेड़ पर लगी ये 5 पत्तियां तो दूर होंगी कई बीमारियां

हफ्ते में एक दिन दही लगाने के जब जानेंगे 4 फायदे, तो खुद को नहीं कर पाएंगे कंट्रोल

Share this article
click me!

Latest Videos

बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral