
समय के साथ घर में मौजूद चीजें भी पुरानी होती जाती हैं। अगर इन्हें वक्त रहते बदला न जाए तो सारा का सारा लुक खराब हो जाता है। अगर आपके आशियाने में भी पुराने होम डेकोर आइटम हैं जो अब खराब हो चुके हैं तो इनकी जगह नए चीजें खरीदने की बजाय घर पर 50 रु. के कार्डबोर्ड से तैयार करें एक से बढ़कर वॉल हैंगिंग और सजावटी सामान। इस आर्टिकल में देखें वक्त के साथ जेब का ख्याल रखने वाले कार्डबोर्ड क्राफ्ट आइडियाज, जो आपका हर काम आसान कर देंगे।
यह सबसे आसान लेकिन इफेक्टिव DIY तरीका है। सबसे पहले दीवार के हिसाब से 3, 6 या फिर 12 सेट के स्क्वायर शेप कार्डबोर्ड काट लें। इसमें मनपसंदीदा रंग के पेंट कर पेंटिंग बनाएं और सूखने रख दें, कोशिश करें पेंटिंग ज्यादा भरी न हो। चाहे तो किसी का नाम या कोई भी कार्टून करेक्टर बना सकते हैं। अब दीवार पर छोटी-छोटी कीलें लगाकर इसे टांग दें। बस तैयार है खूबसूरत और स्टाइलिश आर्ट गैलरी, जिसे आप हाल या फिर किसी भी प्लेन दीवार के लिए विकल्प बना सकते हैं।
वॉल हैंगिंग होम एंट्रेस पर बहुत कमाल लगती है। इसे खरीदना जाओ तो 500- 600 रु. तक खर्च करने पड़ सकते हैं लेकिन आप थोड़ी सी मेहनत कर इसे घर पर बना सकते हैं। सबसे पहले कार्डबोर्ड को पत्तीनुमा आकार में काट लें और रंग-बिरंगे रंगों से पेंट कर सूखने रख दें। अब एक लकड़ी के मोटे ब्लॉक में दोनों ओर छेद करते हुए कील में फंसाने की जगह बनाएं। अब एक रस्सी लेकर वुडन पर लटका दें आखिर में फूला फंसाकर लुक कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें- Earring Gold: 4-5 ग्राम में असली नजाकत, पहली पसंद बनाएं ये पांच डिजाइन
ट्राइंगल शेप कार्डबोर्ड हैंगिंग आसान डेकोरेटिव आइटम है। जिसे बनाने के लिए ट्राइंगल कार्डबोर्ड, कलरफुल लेस, मोती, लेस और हॉट ग्लू गन विद फैब्रिक ग्लू की आवश्यकता होगी। सबसे पहले कार्डबोर्ड को त्रिकोणीय शेप में काट लें और इसमें टांगने के लिए छेद करें, फिर अलग-अलग रंगों की लेस लगाकर कलरफुल लुक दें, अगर आपके लेस नहीं है तो पेंट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। किनारों पर मिरर लेस और लटकन लगाना न भूलें। आखिर में लेस संग टांग दें।
ये भी पढ़ें- Vine Plant Decoration: महंगे शोपीस फेल ! बेल वाले पौधों से घर को दें लक्जरी लुक
यदि आप आर्ट एंड क्राफ्ट में दिलचस्पी रखती हैं तो मंडला आर्ट पेंटिंग को विकल्प बना सकती हैं। इसके लिए छोटे-बड़े साइज के तीन कार्डबोर्ड लें और इसमें पेंसिल की मदद से मंडला आर्ट डिजाइन उकेरें, आखिर में वॉटरप्रूफ रंगों से पेंट कर दें। यह सबसे आसान लेकिन क्रिएटिव DIY है जो घर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।
कलर और पेटिंग से हटकर कुछ चाहिए तो इस तरह का होम डेकोरेशन पीस बनाए जा सकते हैं। यह थ्री डी लुक देने के साथ हटकर लहके हैं, इन्हें आप लिविंग रूम, साइड टेबल में रखें।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.