
घर में जंग लगे लोहे के सामान, पुराने टूल्स या लोहे की छोटी-छोटी चीजें अक्सर जंग लगकर खराब दिखने लगती हैं। ऐसे में हर बार महंगे रस्ट रिमूवर खरीदने की जरूरत नहीं है। अगर आपके घर में आलू के छिलके और बेकिंग सोडा मौजूद हैं, तो इन दोनों की मदद से एक आसान और असरदार क्लीनिंग पेस्ट तैयार कर सकते हैं। आलू के छिलकों में मौजूद नेचुरल एलिमेंट और बेकिंग सोडा की सफाई करने वाली क्षमता मिलकर हल्के जंग के दाग और गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। हालांकि, बहुत पुराने या गहरे जंग पर इसका असर कम हो सकता है।
आलू के छिलकों में नेचुरल स्टार्च और हल्के एसिडीक एलिमेंट पाए जाते हैं, जबकि बेकिंग सोडा एक हल्का एब्रैसिव क्लीनर है। दोनों मिलकर बेस पर जमी गंदगी और हल्के जंग को ढीला करने में मदद करते हैं, जिससे सफाई करना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- Old School Bag DIY: पुराने स्कूल बैग फिर से Reuse कैसे करें? जानें 5 कमाल के आइडिया
सबसे पहले आलू के ताजे छिलकों को अच्छी तरह धोकर बारीक पीस लें। अब इसमें एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। यह पेस्ट यूज के लिए तैयार है।
तैयार पेस्ट को जंग लगी मेटल की सतह पर अच्छी तरह लगाएं और लगभग 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर या पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा दें। जरूरत पड़ने पर प्रोसेस दोबारा दोहराई जा सकती है।
यह घरेलू उपाय लोहे के छोटे औजार, लोहे की कढ़ाई-तवा, गार्डन टूल्स, स्क्रू, बोल्ट और हल्के जंग वाले मेटल के सामान पर इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एल्युमिनियम, पॉलिश वाली धातु, नॉन-स्टिक बेस या कीमती मेटल पर इसे यूज करने से पहले किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट करना अच्छा रहेगा।
पेस्ट लगाने के बाद मेटल को अच्छी तरह सुखाना जरूरी है ताकि दोबारा जंग जल्दी न लगे। बहुत गहरे या लंबे समय से जमे जंग के लिए बाजार में मिलने वाले रस्ट रिमूवर या सफाई की जरूरत पड़ सकती है। सफाई करते समय ग्लव्स जरूर पहनें, ताकी हाथ ड्राई न हो।
Q1. क्या आलू के छिलके और बेकिंग सोडा से जंग पूरी तरह हट जाती है?
हल्के और शुरुआती जंग के दाग हटाने में यह तरीका मददगार होता है, लेकिन गहरे जंग पर इसका असर सीमित हो सकता है।
Q2. इस पेस्ट को कितनी देर तक लगा रहने दें?
करीब 20 से 30 मिनट तक पेस्ट लगा रहने दें, फिर ब्रश या स्क्रबर से हल्के हाथों से साफ करें।
Q3. क्या इसे सभी धातुओं पर यूज किया जा सकता है?
नहीं, पॉलिश वाली बेस, एल्युमिनियम, नॉन-स्टिक या कीमती धातुओं पर पहले छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें- बाजार के परफ्यूम छोड़िए, मधुमालती के फूलों से मिनटों में बनाएं केमिकल-फ्री फ्रेगरेंस
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.