Madhumalti Flower Perfume: मधुमालती के फूलों से घर पर केमिकल-फ्री नैचुरल परफ्यूम बनाना सीखें। जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप विधि, जरूरी सामग्री, इस्तेमाल के तरीके और खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के आसान टिप्स।
केमिकल वाले परफ्यूम कई बार स्किन में इरिटेशन या फिर समस्या पैदा कर देते हैं। इनसे बचने के लिए आपको हार्ड कैमिकल के बजाय नैचुरल कैमिकल का इस्तेमाल करना चाहिए। आप फूलों की मदद से आराम से घर में ही नैचुरल परफ्यूम तैयार कर सकते हैं। जानिए कैसे मधुमालती के फूलों से घर में परफ्यूम तैयार किया जा सकता है।
मधुमालती के फूलों से परफ्यूम बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप ताजे मधुमालती के फूल
- 1 कप डिस्टिल्ड या उबला हुआ ठंडा पानी
- 1 बड़ा चम्मच फूड-ग्रेड ग्लिसरीन
- 1 छोटा चम्मच वोडका (खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए)
- स्प्रे बोतल
- कांच का जार
मधुमालती के फूलों से परफ्यूम बनाने की विधि
और पढ़ें: सावन में हर साड़ी और सूट के साथ जचेंगे ये 6 ग्रीन चूड़ी सेट
- ताजे और पूरी तरह खिले हुए मधुमालती के फूलों को इकट्ठा करें और खराब फूलों को हटा दें। अब फूलों को हल्के पानी से धोकर अतिरिक्त पानी को सुखा दें।
- एक स्टील के कंटेनर में सेंटर में उल्टी कटोरी रखें और उसी के ऊपर सीधी कटोरी रखें। फिर कंटेनर के चारो ओर मधुमालती के फूलों को डालें।
- फूलों के ऊपर करीब 1 ग्लास साथ पानी डाल दें। अब कंटेनर को बंद कर दें। इसके बाद गैस जला दें और ढक्कन में 2 बड़े बर्फ के टुकड़े रख दें।
- नीचे से गर्म आंच के कारण कंटेनर में भाप बनेगी वहीं बर्फ के टुकड़े ऊपर होने के कारण भाप ठंडी होकर कंटेनर में रखी कटोरी में जमा हो जाएगी। आंच को तेज रखें और करीब 4 से 5 मिनट तक पानी को उबलने दें।
- आप देखेंगे कि बर्फ कुछ देर में घुल जाएगी। जैसे ही बर्फ घुल जाए, गैस बंद कर दें। कंटेनर की कटोरी में जो पानी इकट्ठा हुआ है, उसे बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- एक कांच की स्प्रे बोतल में पानी भर लें और परफ्यूम की तरह इस्तेमाल करें।
- आप मधुमालती की तरह गुलाब, चमेली या किसी अन्य फूल का परफ्यूम तैयार कर सकती हैं।
और पढ़ें: Luxury Indoor Trees: महंगे इंटीरियर की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 इंडोर ट्री बना देंगे घर को लग्जरी
