
हर घर में पूजा के दौरान दिये के साथ धूपबत्ती का इस्तेमाल भी किया जाता है। ज्यादातर लोगों की शिकायत यही रहती है कि उनकी धूपबत्ती महकती नहीं है और न ही कोई सुंगध आती है। अगर आप भी एक केवल धूपबत्ती से घर को महकाना चाहती हैं तो 100% प्राकृतिक तरीके से इसे घर पर तैयार किया जा सकता है जो न केवल पूजा-पाठ को शुद्ध बनाएगी बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लगाएगी। आइए जानते हैं धूपबत्ती बनाने का आसान तरीका।
ये भी पढ़ें- Indian Embroidery: बंजारा से गोंड कढ़ाई तक, MP के 6 खूबसूरत कढ़ाई वर्क
घर पर धूपबत्ती बनाने के लिए ताजे गेंदा और गुलाब के फूलों की पुंखड़ियां अलग कर लें और इसे किसी भी प्लेट या थैली में रखकर धूप दिखाएं। यह काम आपको 2 दिन तक करना है।
इसके बाद, मिक्सर ग्राइंडर में सूखे फूल, गाय के गोबर का टुकड़ा, 3-4 तेजपत्ता, थोड़ी सी काली मिर्च, लौंग, 2-3 हरी इलायची, दालचीनी के टुकड़े, नारियल हस्क को एक साथ पीसकर दरदरा पेस्ट तैयार करें।
पेस्ट को बड़ी थाली में निकालकर इसमें थोड़ा सा शहद और घी मिलेगा और तब तक मिक्स करते रहे जब तक मिश्रण हल्का सा चिपचिपा न लगने लगे। इसके बाद मिश्रण में जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी का छिड़काव करते हुए गूंथ लें, जब तक यह आटे जैसा टाइट न हो जाए।
ये भी पढ़ें- चिकनकारी कुर्ता सेट 500 रु. के अंदर, उमस भरी गर्मी में रखेंगे आपको कूल
अब मिश्रण को हाथ में लेकर उसे दबाते हुए धूपबत्ती सा शेप दें। इसी तरह पूरे मिश्रण से धूपबत्ती तैयार कर लें। अब इन्हें किसी प्लेट में रखकर 2-3 दिनों तक धूप दिखाएं ताकि यह पूरी तरह से सूख जाएं।
बस तैयार है आपकी होममेड, प्राकृतिक चीजों से बना धूपबत्ती, इसका इसका इस्तेमाल पूजा के दौरान किया जा सकता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.