डबल चिन के चलते आपके चेहरे का शेप भी बिगड़ गया है, तो इस तरह पाएं परफेक्ट जॉलाइन

क्या आप भी चेहरे की चर्बी से परेशान हैं और ठुड्डी के नीचे ढेर सारा फैट जमा हो गया है? तो हम आपको बताते हैं इसे कम करने का तरीका।

Deepali Virk | Published : Nov 29, 2022 9:49 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : जब कोई इंसान मोटा होता है तो सबसे पहले फैट उसके चेहरे और पेट पर नजर आता है। पेट की चर्बी को तो आप जैसे तैसे छुपा सकते हैं, लेकिन जो चर्बी चेहरे पर नजर आती है उसे छुपाना नामुमकिन होता है। खासकर चिन यानी की ठुड्डी के नीचे का जो हिस्सा होता है वह मोटा जाता है जिसे हम डबल चिन भी कहते हैं। डबल चिन होने से चेहरे का पूरा शेप बिगड़ जाता है और यह अच्छी नहीं लगती है। अगर आप भी डबल चिन से परेशान है और इसे कम करना चाहते हैं? तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज जिससे आप कुछ ही समय में अपनी डबल चिन को कम कर सकते है और परफेक्ट जॉलाइन पा सकते हैं...

परफेक्ट जॉलाइन पानी के लिए करें ये एक्सरसाइज
1. अगर आप चेहरे की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए एक सीधी पोजीशन में बैठ जाए। अपने चेहरे को ऊपर की ओर झुकाए। फिर नीचे की ओर लेकर आए। ऐसा कम से कम 10 से 20 बार करें। इससे डबल चिन को कम करने में मदद मिलती है।

2. डबल चीन को कम करने के लिए अपने मुंह में हवा भर लीजिए। फिर इस हवा को बाएं से दाएं और दाएं ओर से बाएं ओर कम से कम 30 सेकंड तक के लिए करें। इससे आपके गाल पतले होते हैं और डबल चिन भी कम होती है। इसके अलावा आप बैलून में हवा भर के भी चेहरे की चर्बी को कम कर सकते हैं।

3. डबल चीन को कम करने के लिए आप अपने होठों को फैलाए अब जीभ को पहले दाएं से बाएं फिर ऊपर से नीचे घुमाए। यह एक्सरसाइज गालों को उठाने और जबड़े को कम करने के लिए बेहद असरदार एक है।

4. चेहरे की चर्बी को कम करने के लिए आप यह एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इसके लिए एक चेयर पर बैठ जाए। अपने दाएं हाथ को बाएं गाल पर रखें। उसके बाद अपनी गर्दन को झुका कर चेहरे को पीछे की ओर ले जाएं। इसी तरह से दूसरी साइड भी ऐसा करें और पांच से 10 बार इस एक्सरसाइज को दोहराएं। ऐसा करने से चेहरे की चर्बी कम होती है।

5. डबल चिन को कम करने के लिए बॉल एक्सरसाइज भी बहुत कारगर है। इसके लिए ठुड्डी के नीचे एक 9 से 10 इंच की गेंद रखें। गेंद को ठुड्डी के नीचे 10-20 बार दबाएं। इसे कई बार दोहराएं। ऐसा करने से डबल चिन से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें: लहंगा हो, सूट हो या हो शरारा इस तरह से ड्रेप करें दुपट्टा, आएगा एकदम क्लासी लुक

Bridal skin care: बेदाग निखरी त्वचा पाने के लिए हर दुल्हन को शादी से 10 दिन पहले शुरू कर देना चाहिए यह काम

Share this article
click me!