किचन में चींटियों ने कर दिया है कब्जा ? केमिकल छोड़ें, आजमाएं 3 घरेलू उपाय

Published : Jul 05, 2026, 09:54 AM IST

How to get rid of red ants: घर से लाल चींटियों को कैसे भगाएं ? जानिए बारिश में ही क्यों चींटियां सबसे ज्यादा दिखाई देती हैं, इन्हें भगाने और चींटियों को रोकने के स्मार्ट और आसान टिप्स।

PREV
14

बारिश का मौसम दिल को तो खुश करता है लेकिन घर में छोटे-छोटे कीड़ों और लाल चीटियों की समस्या बढ़ा देता है। अक्सर नमी होने के कारण दीवारों,किनारों पर यहां तक खाने की चीजों में भी चिटियां ढेरा बसा लेता हैं और सारा सामान फेंकना पड़ता है। अगर आप भी हर साल इसी समस्या का सामना करते हैं तो आज हम इस फोटो गैलरी में लाए हैं चींटी भगाने का आसान उपाय, जिसे आप भी अपना सकते हैं।

24

लाल चींटी को कैसे भगाएं ?

1) वचा का पाउडर

आयुर्वेद में वचा का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है। इसे सूख स्वीट फ्लैग पाउडर भी कहा जाता है। आप सूखे प्रकंद का बारीक पाउडर दीवारों, खिड़कियों और सिंक-नल के पास छिड़कें। इसकी प्राकृतिक तेज गंध चीटियों को दूर रखती है। इसे हमेशा बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।

2) भीमसेनी कपूर

यह सामान्य सिंथेटिक कपूर की तुलना में शुद्ध भीमसेन कपूर अधिक समय तक अपनी महक छोड़ता है। इसे आप छोटे से कपड़े में बांधकर, किचन कैबिनेट, स्टोर रूम, सिंक के नीचे और खिड़की-दरवाजों के पास रख सकती हैं। इससे भी चीटयां दूर भागती हैं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट में तैयार करें रेस्टोरेंट-स्टाइल Cheesy Cabbage Bake, हर कोई पूछेगा रेसिपी

3) पैचोली ऑयल

पैचोली ऑयल अपनी लाजवाब खुशबू के लिए जाना जाता है, जो लंबे वक्त तक बनी रहती है। इसकी कुछ बूंदे रूई पर डालकर चीटियों के पास रखने से वह उसी रास्ते पर कम आती हैं। आप चाहें तो दीवारों के किनारे, सिंक पर यह तेल लगा भी सकती हैं।

34

घर में चीटियां आने से कैसे रोके ?

प्राकृतिक उपाय तभी सबसे अच्छा काम करते हैं जब घर की साफ-सफाई और रखरखाव किया जाए। इसके लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें-

  • रसोई में खाने की चीजें खुली मत छोड़ें
  • रात में सिंक के बर्तन क्लीन करें
  • दीवारों-फर्श की दरारों को सील करें
  • दरवाजों-खिड़कियों का गैप बंद करें
  • घर की दीवारों पर नमी न होने दें

अगर चीटियों ने दीवारों या फर्श पर पहले से घोंसला बना रखा हैं तो उन्हें हटाने के लिए घरेलू उपाय थोड़े दिन ही मदद कर पाएंगे। ऐसे में आप दरवाजों के किनारों या फिर जहां से चीटियां आती हुईं दिखाई दें वहां पर सुरक्षित एंट बेट (Ant Bait) का इस्तेमाल करें।

44

गूगल में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

बारिश में चींटियां अचानक क्यों दिखाई देती हैं?

लगातार पानी बरसने से उनके भूमिगत बिलों में पानी भर जाता है। ऐसे में फिर से नया आशियाना बनाने और भोजन की तलाश में वे घरों से बाहर निकलती हैं।

क्या हल्दी से चींटियों को भगाया जा सकता है?

जवाब है नहीं, हल्दी कुछ वक्त के लिए उन्हें रोकने का काम कर सकती हैं लेकिन बार-बार चींटियां आने पर यह स्थायी समाधान नहीं है।

घर में चींटियां आने से कैसे रोकें ?

घर की नियमित साफ-सफाई करें। नमी मत रखें, भोजन या खाने की चीजों को एयर टाइट कंटेनर में पैक करें और घर की दरारों को सील कर दें।

ये भी पढ़ें- Fruit-Vegetable Decor Ideas: बच्चों की फेवरेट बन जाएगी हेल्दी प्लेट, फल-सब्जियों की ये क्रिएटिव डेकोरेशन है इंटरनेट का नया ट्रेंड

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories