महंगे कटीले परवल उगाएं घर पर, बीज बोने से लेकर पहली फसल तक पूरी गाइड

Published : Jul 13, 2026, 02:30 PM IST
कटीले परवल

सार

Kantola Growing Tips: घर में कटीला परवल (कंटोला/बंद करेला) उगाना चाहते हैं? जानें बीज लगाने का सही समय, गमले की सही साइज, मिट्टी तैयार करने का तरीका, देखभाल के आसान टिप्स और 60-80 दिन में पहली फसल पाने की पूरी जानकारी।

बारिश के मौसम में मार्केट में कटीले परवल यानी कि बंद करेली खूब मिलने लगती हैं। इसका सीजन जुलाई से सितंबर के बीच में रहता है। यह सब्जी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अगर आप कटीले परवल मार्केट से खरीदेंगे, तो आपको यह काफी महंगे पड़ेंगे। आप इन्हें आसानी से घर पर भी लगा सकते हैं। कटीले परवल देखने में छोटे और हरे रंग के होते हैं और उनके छिलकों पर कांटे होते हैं। इस सब्जी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, प्रोटीन के साथ ही कई मिनरल्स पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीज से लगाकर कैल्शियम की कमी में सब्जी को खाया जाता है। इसे कुछ स्थानों में कंटोला या बंद करली के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि बंद करेली को घर में कैसे जुलाई के महीने में लगाया जा सकता है।

कब लगाएं कटीला परवल?

कटीला परवल गर्म और नम मौसम में अच्छी तरह से ग्रो करता है। आप इसे जून से जुलाई यानी मानसून में लगा सकते हैं। इससे इनकी बेहतरीन ग्रोथ होती है। दिसंबर-जनवरी की कड़ाके की ठंड में इसे बिल्कुल भी नहीं लगाना चाहिए। 

और पढ़ें: Vine Plant Decoration: महंगे शोपीस फेल ! बेल वाले पौधों से घर को दें लक्जरी लुक

कैसे लगाएं बंद करेली के बीज?

  1. बंद करेली के बीज आपको आसानी से नर्सरी से मिल जाएंगे।
  2.  बीजों को 8-10 घंटे पानी में भिगोकर यूज करें। 
  3. बंद करेली के लिए आपको 18×18 इंच का ग्रो बैग चुनना चाहिए। 
  4.  50% गार्डन सॉयल, 30% गोबर की खाद या कम्पोस्ट, 20% रेत को मिक्स करके मिट्टी तैयार करें।
  5.  बीज को 1-2 इंच गहराई में बोएं दें और मिट्टी में थोड़ी नमी बनाएं रखें।

बंद करेली कब तक उग जाएंगी?

बीज बोने के 60-80 दिन बाद पौधे पर फल आने शुरू हो जाते हैं।रोजाना 6-8 घंटे धूप में पौधा  तेजी से बढ़ेगा। 15-20 दिन में वर्मीकम्पोस्ट या गोबर खाद जरूर डालें।

और पढ़ें: Monsoon Flower Plants: बारिश में स्वर्ग लगेगा होम गार्डन, लगाएं 6 मानसून फ्लोवर प्लांट

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ
सावन किटी पार्टी के लिए रिटर्न गिफ्ट, सुहागिनों को दें 7 रजवाड़ी बैंगल