Garden Side Business: गार्डनिंग अब सिर्फ पैशन नहीं, ऐसे कमाएं इनसे पैसे और करें खुद का शौक पूरा

Published : Jul 12, 2026, 05:30 PM IST
small gardening business

सार

Small Gardening Business: घर का गार्डन अब सिर्फ शौक नहीं, कमाई का शानदार जरिया भी बन सकता है। माइक्रोग्रीन्स, नर्सरी, ऑर्गेनिक सब्जियां, गार्डनिंग किट और ऑनलाइन कंटेंट जैसे 5 छोटे बिजनेस आइडिया जानें, जिनसे कम निवेश में घर बैठे अच्छी अतिरिक्त आय शुरू की जा सकती है।

अगर आपको पौधों से प्यार है और घर की बालकनी, छत या छोटे से गार्डन में समय बिताना पसंद है, तो यह शौक आपकी कमाई का जरिया भी बन सकता है। आजकल लोग ऑर्गेनिक गार्डनिंग, सजावटी पौधों और होम ग्रोन प्रोडक्ट्स की ओर तेजी से अट्रैक्ट हो रहे हैं। ऐसे में घर पर मौजूद गार्डन का सही यूज करके आप बिना ज्यादा इनवेस्टमेंट के छोटा बिजनेस शुरू कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 बिजनेस आइडिया, जिनकी मदद से गार्डनिंग का शौक भी पूरा होगा और एक्स्ट्रा इनकम भी कमा सकती है।

माइक्रोग्रीन्स उगाकर करें कमाई

माइक्रोग्रीन्स की मांग रेस्तरां, कैफे और हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच लगातार बढ़ रही है। इन्हें कम जगह में, कम समय में उगाया जा सकता है। नियमित सप्लाई बनाकर आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं।

नर्सरी और सजावटी पौधों का बिजनेस

अगर आपके पास अलग-अलग तरह के फूल, इनडोर या आउटडोर पौधे हैं, तो उनकी कटिंग और सैपलिंग तैयार करके बेच सकते हैं। सोशल मीडिया और लोकल मार्केट के जरिए ग्राहकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

ऑर्गेनिक सब्जियां और हर्ब्स बेचें

घर में उगाई गई बिना केमिकल वाली सब्जियां, धनिया, पुदीना, तुलसी और अन्य हर्ब्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। आसपास के परिवारों और स्थानीय दुकानों को फ्रेस प्रोडक्ट बेचकर रेगिलर पैसा कमा सकती है।

इसे भी पढ़ें- Microgreens Business Idea: माइक्रो ग्रीन उगाकर करें बंपर कमाई! जानें घर से बिजनेस शुरू करने का अमेजिंग आइडिया

गार्डनिंग किट और खाद तैयार करें

वर्मी कम्पोस्ट, पॉटिंग मिक्स, सीड किट और DIY गार्डनिंग किट तैयार करके ऑनलाइन या ऑफलाइन बेची जा सकती हैं। नए गार्डनिंग लवर ऐसे प्रोडक्ट्स खरीदना पसंद करते हैं।

गार्डनिंग कंटेंट बनाकर करें कमाई

अगर आपको पौधों की अच्छी जानकारी है, तो यूट्यूब, इंस्टाग्राम या ब्लॉग पर गार्डनिंग से जुड़ा कंटेंट बनाकर AD, ब्रांड प्रमोशन और एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए पैसा सकती है।

इसे भी पढ़ें- Mushroom Farming Guide: न खेत, न बड़ी जमीन... सिर्फ एक कमरा और शुरू हो जाएगी लाखों की

FAQs

Q1. क्या घर के छोटे गार्डन से बिजनेस शुरू किया जा सकता है? 

हां, बालकनी, टैरेस या छोटे गार्डन से भी कई छोटे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं।

Q2. गार्डनिंग से कम इनवेस्टमेंट में कौन-सा बिजनेस शुरू करें? 

माइक्रोग्रीन्स, पौधों की नर्सरी और ऑर्गेनिक हर्ब्स का बिजनेस कम इनवेस्टमेंट में शुरू किया जा सकता है।

Q3. गार्डनिंग से ऑनलाइन कमाई कैसे होती है? 

गार्डनिंग से जुड़ा कंटेंट बनाकर विज्ञापन, ब्रांड हेल्प और एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए ऑनलाइन कमाई की जा सकती है।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

दुबई की महिलाएं लगाती हैं ऐसी मेहंदी ! आप भी ट्राई करें 7 न्यू डिजाइन
Sawan Green Bangle Design: सावन में बढ़ाएं सुहाग का मान, सुहागन चुनें हरी चूड़ियों की लेटेस्ट डिजाइन