Frizzy Hair in Monsoon: बारिश के मौसम में फ्रिज़ी बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं? जानें हल्के एक्सफोलिएटिंग शैंपू, सही ऑयलिंग, हेयर सीरम, बनाना हेयर मास्क और मानसून के लिए बेस्ट हेयरकट की मदद से बालों को मुलायम, शाइनी और मैनेजेबल रखने के आसान टिप्स।
बारिश का मौसम में बाल अगर गीले हो जाते हैं और उन्हें साफ नहीं किया जाता, तो पसीना, तेल और धूल आदि चिपक जाते हैं और इन्हें चिपचिपा कर बालों को और ज्यादा फ्रिजी दिखाते हैं। यह खुजली का भी कारण बनता है। हफ्ते में एक बार हल्के एक्सफोलिएटिंग शैंपू का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा को आराम मिले और गंदगी भी साफ हो जाए। आप हैवी हेयर स्टाइल या हार्ड शैंपू का इस्तेमाल करने से बचें।
25
मानसून में कम करें ऑयलिंग
हर मौसम में तेल लगाना बेहद जरूरी होता है लेकिन बारिश के मौसम में हेयर केयर थोड़ा अलग तरीके से करें। भले ही तेल बालों को मुलायम बनाता है लेकिन यह बालों में एक चिपचिपी लेयर भी तैयार कर देता है। मानसून में जब भारी हवाएं और नमी होती है, तो तेल का व्यवहार अलग हो जाता है और यह बालों को काफी चिपचिपा और भारी बना देता है। आपको मानसून के मौसम में हल्की ऑयलिंग करनी चाहिए और इसे बालों के सिरे पर लगाना चाहिए।
बारिश के मौसम में भी अगर आपके बाल अपने सही आकार भी नहीं रह पाते, तो इन्हें स्टाइलिंग क्रीम नहीं बल्कि बेहतरीन हेयरकट की जरूरत है। आप मानसून में ऐसे हेयरकट चुन सकती हैं, जिनमें लंबे लेयर्स या बड़े हुए बैंक्स हो। हेयरकट बालों की बनावट को बिगाड़ने के बजाय उनमें तालमेल बढ़ाने का काम करता है और बालों को बिना बिगाड़े ज्यादा फ्रिजी नहीं दिखता है। आप अपने पसंद का हेयर कट कराने के साथ ही बारिश के मौसम में ब्लीच का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। यह बालों को रुखा और कमजोर बना देंगे।
जब बाल हल्के गीले हो, तो आप उन पर हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर सीरम या लीव इन कंडीशनर लगाने से बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है। यह लेयर नमी से होने वाले फ्रिज को कम करने में मदद करती है। आप हफ्ते में रोजाना या तीन से चार दिन हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
55
हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
आपके बाल फ्रिजी हैं, तो उन्हें सुंदर दिखाने के लिए हेयर मास्क का यूज कर सकती हैं। बालों में बनाना हेयर मास्क हफ्ते में 1 बार लगाएं। 1 पका केला, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच दही मिलाकर मास्क बनाएं। ये मास्क बालों को गहराई से मॉइश्चर करता है और फ्रिज भी कम होने लगती है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.